सेवाड़ी ग्राम में बंदर और इंसानों के बीच दिखा अनोखा प्रेम, चाय की दुकान बनी मिलन स्थल, यह शिलशिला 20 दिन से चल रहा
PALI SIROHI ONLINE
सेवाड़ी ग्राम में बंदर और इंसानों के बीच दिखा अनोखा प्रेम, चाय की दुकान बनी मिलन स्थल
बाली उपखंड के सेवाड़ी ग्राम में इन दिनों इंसान और वन्य जीव के बीच अद्भुत प्रेम का नजारा देखने को मिल रहा है। गांव के बारला बेरा चौक स्थित मार्केट में पिछले करीब 20 दिनों से एक बंदर रोजाना एक चाय की दुकान पर आकर टेबल पर बैठ जाता है और लोगों के बीच बिना किसी भय के समय बिताता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह बंदर किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि शांति से लोगों के पास बैठकर उनके हाथों से चाय और बिस्किट ग्रहण करता है। धीरे-धीरे यह नजारा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है और बाजार में आने वाले लोग भी इस बंदर के साथ अपनापन महसूस कर रहे हैं।
होटल संचालक ने बताया कि यह बंदर उनके लिए साक्षात बालाजी का स्वरूप प्रतीत होता है। उसके आने से न केवल लोगों में जीवों के प्रति प्रेम बढ़ा है, बल्कि उनकी दुकान पर ग्राहकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
यह घटना इंसान और वन्य जीवों के बीच बढ़ते सौहार्द और प्रेम का अनूठा उदाहरण पेश करती है, जो समाज को जीवों के प्रति संवेदनशीलता और सह-अस्तित्व का संदेश देती है।

