PALI SIROHI ONLINE
मेष;-शुभ अंक 9, शुभ रंग भूराः प्रॉपर्टी संबंधी कर्क समस्या दूर हो सकती है। पुराने विवादों के कारण मन अशांत रहेगा। दुविधा की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। मन की उलझनें परिवार के सहयोग से दूर हो सकती हैं। धैर्य बनाए रखें।
वृष;-शुभ अंक 3, शुभ रंग बादामी: आय-व्यय में तालमेल की कमी से मुश्किल होगी। निजी काम के सिलसिले में यात्रा संभव है। परिवार व मित्रों की भावनाओं से जुड़े मामले परेशान करेंगे। राजकीय मामलों में सावधानी बरतें।
मिथुन;-शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी : बुजुगों के स्वास्थ्य संबंधित चिंता दूर होगी। वैचारिक गतिरोध दूर होने से राहत मिलेगी। सामूहिक कार्यों में सबको जिम्मेदारी बांटकर चलें, राहत मिलेगी। नए संपकों का लाभ मिल सकता है।
शुभ अंक 2, शुभ रंग स्लेटी घरेलू मामलों में बाहरी दखल से समस्या बढ़ सकती है। पिछली बातें भूलकर आगे बढ़ें। भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मांगलिक खर्च की संभावना बनेगी।
सिंह;-शुभ अंक 7, शुभ रंग नीला व्यापारिक योजना लाभदायी रहेगी। रिश्तों में चल रहा टकराव दूर होगा। लोग साजिश में फंसाने का प्रयास करेंगे। अपने रवैये में बदलाव कर लाभकमा सकते हैं। धार्मिक आयोजन सुखद रहेंगे।
कन्या;-शुभ अंक 1, शुभ रंग आसमानी: धार्मिक यात्रा हो सकती है। नौकरी में तरक्की की संभावना है। कारोबारी मामलों में सफलता के आसार हैं। मित्रों का साथ आपके कॅरियर को नई दिशा देगा। पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
तुला;-शुभ अंक 6, शुभ 56, शुभ रंग हरा: आप नित नई समस्या से घिरे रहेंगे। अपनों से धोखा मिल सकता है। नई योजना में पूंजी निवेश लाभदायी हो सकता है। अटका धन मिलने के आसार हैं। भौतिक सुख-सुविधा में बढ़ोतरी संभव है।
वृश्चिक;शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला राह की मुश्किलें दूर होंगी। जिम्मेदारी निभाने में चूक सकते हैं। भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आय में बढ़ोतरी संभव है। निजी संबंधों का लाभ मिलेगा। अधिकारी आप से नाराज रहेंगे।
धनु;शुभ अंक 5, शुभ रंग लाल : भावनात्मक संबंधों में चल रही खींचतान परेशान करेगी। जल्दबाजी में लिए गए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। मनचाही सफलता की राह आसान होगी। अपनों की मदद करने से खुशी मिलेगी।
मकर-शुभ अंक 8, शुभ रंग काला : छोटी-छोटी समस्याओं से परेशानी संभव है। बिखरे कामों को समेटने में परिवार का साथ मिलेगा। पारिवारिक जरूरतें पूरी करने में खर्च संभव है। आय के नए स्रोत तलाशने पड़ सकते हैं।
कुंभ शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी : बातचीत में नरमी बरतें, संबंध सुधरेंगे। कानूनी प्रपंचों से दूर रहें। कार्यस्थल पर चल रहा टकराव दूर होगा। योजना में बदलाव कर लाभ कमा सकते हैं। नई शुरुआत में परेशानी हो सकती है।
मीन शुभ अंक 2, शुभ रंग भूरा : कारोबार का विस्तार संभव है। व्यापारिक सौदे लाभदायी रहेंगे। समय पर सुविधा नहीं मिलने से मन अशांत रहेगा। खोया हुआ आत्मसम्मान फिर से पा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफल रहेंगे।
