PALI SIROHI ONLINE
📢 नाना में कृष्ण सेना ने देर रात किया गौ वंश का सफल रेस्क्यू
नाना (पाली)। देर रात्रि को नाना कस्बे में कृष्ण सेना नाना राजस्थान की टीम ने एक गौ वंश का रेस्क्यू कर मानवीय संवेदना का उदाहरण प्रस्तुत किया।
कृष्ण सेना नाना के अध्यक्ष हरयेश सिंह भाटी ने बताया कि उक्त गौ वंश पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग लोगों को घायल कर रहा था, जिसके चलते स्थानीय नागरिकों में भय का माहौल बना हुआ था। स्थिति की जानकारी मिलते ही कृष्ण सेना की टीम मौके पर पहुँची और देर रात तक चले रेस्क्यू अभियान में गौ वंश को सुरक्षित पकड़कर गौशाला में छोड़ दिया गया।
इस रेस्क्यू अभियान में गौ रक्षक के रूप में –
हरयेश सिंह भाटी, युवराज सिंह चौहान, रोहित सिंह गोहिल, श्रीपाल सिंह सिंदल, महावीर सिंह सिंदल, मनोहर सिंह सिंदल, परबत सिंह भाटी, राजपाल सिंह भाटी, चेतन मेवाड़ा, निमेश सोनी, युवराज सिंह देवड़ा, अभिमन्यु सिंह भाटी, जगत सिंह सिंदल, चंदन सिंह सिंदल, रणवीर सिंह, कैलाश कुमार, प्रभुराम मेघवाल, कैलाश चौहान, दिलीप चौहान, निर्मल कुमार सहित कई सदस्यों ने भाग लिया।
कृष्ण सेना के इस सराहनीय प्रयास की ग्रामीणों ने खुलकर प्रशंसा की और कहा कि ऐसे कार्य समाज में सेवा और सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं।
✍️ रिपोर्टर: अंकित सिंह वेलार

