PALI SIROHI ONLINE
पाली राजस्थान से संवाददाता जयनारायण सिंह
दिल्ली ब्लास्ट के बाद राजस्थान में अलर्ट! पाली में पुलिस सख्त, सोजत सर्कल में कड़ी निगरानी
दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद राजस्थान में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पाली जिले में भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिंधु के निर्देशन में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
पुलिस गश्त, नाकाबंदी, स्टेशन
पाली जिले के सोजत सर्कल में वृता अधिकारी रतनाराम के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन सक्रिय मोड में दिखाई दे रहा है।
सोजत रोड कस्बे में थाना अधिकारी अमराराम मीणा पुलिस जाप्ते के साथ बाजारों में, मुख्य चौराहों पर और रेलवे स्टेशन परिसर में कड़ी निगरानी करते नजर आए। तो वही सोजत रोड कस्बे में रेलवे सुरक्षा बल के चौकी प्रभारी सुखराज चौधरी व। जीआरपी के जवान अलर्ट मोड पर दिखाई दिए
पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग, भीड़भाड़ वाले इलाकों में पेट्रोलिंग और स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
जिला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या कंट्रोल रूम को दें।
