PALI SIROHI ONLINE
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नियुक्त होंगे संविदाकर्मी
तखतगढ 10 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तख्तगढ़ की राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसाइटी की बैठक कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत की अध्यक्षता में हुई। इसमें सीएचसी की चिकित्सा सेवाएं और अधिक सुदढ़ करने के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें खासकर भवन की मरम्मत, चिकित्सा उपकरण व संविदाकर्मियों की नियुक्ति को लेकर प्रस्ताव पारित किए गए। बीसीएमओ डॉ. गोविंद सिंह चूड़ावत ने बताया कि भवन की मरम्मत को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग को तकमीना बनाने के लिए पत्र भिजवाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा चिकित्सालय में आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए सभी ने सहमति जताई। साथ ही चिकित्सा सेवाओं के बेहतर संचालन के लिए रिक्त पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्तियां करने का भी निर्णय लिया गया। इसके तहत एक असिस्टेंट रेडियोग्राफर, दो कम्पयूटर ऑपरेटर, पांच सुरक्षाकर्मी, एक निश्चेतना विशेषज्ञ (एनएचएम) सिजेरियन डिलेवरी हेतु की संविदा के आधार पर रखने का निर्णय लिया गया है।
कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश आशा सहयोगिनी संघ भामस के प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन मालवीय के नेतृत्व आशा सहयोगिनी कार्मिकों के दस प्रतिशत मानदेय वृद्धि पर आभार ज्ञापित करते हुए मंत्री श्री कुमावत को माला पहनाकर, साफा बांधकर व शॉल ओढाकर उनका स्वागत किया l
अणगौर के उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास
कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने सीएचसी भवन में आयोजित समारोह के दौरान ग्राम पंचायत गलथनी के गांव अणगौर के उप स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। साथ ही मंत्री श्री कुमावत ने दुजाना व पावा में बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के नए भवन निर्माण की शिला पटिटकाओं का शिला पूजन भी किया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक भवन के निर्माण पर 159 लाख रुपए आएगी।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष ललित रांकावत, उपाध्यक्ष मनोज नामा, मंडल अध्यक्ष पारस घांची, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना रावल, पार्षद शर्मिला कुमारी देवाराम चौधरी, सुरेश सुथार, जगदीश दमामी, पार्षद प्रतिनिधि सुधीर चौधरी, शेषमल कुमावत, मुकेश सुथार, एसडीएम कालूराम कुम्हार, डीवाईएसपी जितेंद्र सिंह, ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद गिरी डॉ. एके मौर्य, डॉ. सुरेश चौधरी, डॉ अनुपम राजपुरोहित, डॉ. नीतू मालवीय, डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. कुशल कौशल दिवाकर, नर्सिंगकर्मी परशुराम, हीरालाल, नरेंद्र सिंह, दीपेंद्र सिंह, सीनियर फार्मासिस्ट मनोज, संध्या शर्मा, रतन देवासी गणेश कुइया राम देवासी भरत रोहित कुमार सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
