PALI SIROHI ONLINE
आबुरोड/सिरोही-एसपी पुष्पेंद्र सिंह ने बुधवार देर रात आदेश जारी कर हेड कांस्टेबल से पदोन्नत हुए 43 नव नियुक्त एएसआई को पुलिस लाइन सिरोही से विभिन्न थानों में पोस्टिंग दी है। सभी को तत्काल प्रभाव से संबंधित स्थान पर जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
आबू सर्किल में एएसआई अभय सिंह, छतर सिंह, जितेंद्र दास और ताराराम को आबूपर्वत थाना, विक्रमकुमार, बाबूलाल और केसाराम को रीको थाना, विनोद और धीरेंद्र प्रताप सिंह को आबूरोड सदर तथा बद्रीनाथ और गम्भीर लाल को आबूरोड शहरथाने में तैनात किया गया है। वहीं दिलीप मीणा को यातायात आबूपर्वत और विमला को यातायात आबूरोड शहर में लगाया गया है।
थानों और चौकियों पर मौखिक आदेश पर लगा रखे थे
रीको थाना क्षेत्र की गुजरात बॉर्डर से सटी मावल पुलिस चौकी पर तैनात चार पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भेजा गया है। इनमें एएसआई प्रमोद चौधरी, कांस्टेबल मुकेश कुमार, जयंतीलाल और भवानी सिंह शामिल हैं। गौरतलब है कि दो दिन पहले एसपी ने जिले के सभी थानों और चौकियों पर मौखिक आदेश से लगे पुलिसकर्मियों को उनकी मूल पोस्टिंग पर भेजने के निर्देश दिए थे। इसके बाद ऐसी तैनाती वाले सभी पुलिसकर्मियों को हटाया गया।


