PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली | बांगड़ अस्पताल में 7 नवंबर को भर्ती हुए एक युवक ने उपचार के दौरान 8 नवंबर की रात को दम तोड़ दिया। पहचान नहीं होने के कारण परिजनों का पता लगने तक पुलिस ने उसका शव मोर्चरी में रखवाया है। मृतक की उम्र 40 से 45 साल के बीच है, जिसका रंग सांवला और कद करीब 5.3 फीट है। मृतक के सिर में काले रंग की डाई की हुई है और काले रंग की दाढ़ी है। उसने स्काई ब्ल्यू रंग का शर्ट और काले रंग की पेंट पहनी हुई है

