PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में मधुमक्खियों के हमले में तीन जने घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। तीनों खेत में एक पेड़ की छटाई कर रहे थे। इस दौरान पेड़ पर बैठे मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया।
घटना पाली शहर के निकट स्थित गुंदोज गांव के एक खेत में रविवार शाम को हुई। खेत में प्रकाश पुत्र भंवरलाल, सुरेन्द्र पुत्र मोहनलाल और नेमाराम एक पेड़ की छटाई कर रहे थे। उन्हें नहीं पता था कि पेड़ पर मधुमक्खियों का छज्जा है। जैसे ही वे छंटाई करने लगे। पेड़ पर बैठी मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। बचने के लिए वे भाग लेकिन उसके बाद भी कई मधुमक्खियों ने उन्हें डंक मार घायल कर दिया। इलाज के लिए उन्हें पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। मधुमक्खियों ने उनके चेहरे सहित बॉडी पर जगह-जगह काट लिया। हॉस्पिटल में घायल मरीजों की बॉडी से मधुमक्खियों के डंक निकाले गए।

