• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाली के हंसाराम सीरवी डीएसपी पद पर पदोन्नत, नगर में खुशी का माहौल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 9, 2026
in Local
0
बाली के हंसाराम सीरवी डीएसपी पद पर पदोन्नत, नगर में खुशी का माहौल

PALI SIROHI ONLINE

बाली के हंसाराम सीरवी डीएसपी पद पर पदोन्नत, नगर में खुशी का माहौल

नगराज वैष्णव

पुलिस विभाग द्वारा अनेक बार सम्मानित हुए बाली नगर के रडावा निवासी हंसाराम सीरवी को राजस्थान पुलिस में उप अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। नगरवासियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाइयाँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आपने बाली का गौरव बढ़ाया है सीरवी ने 1 नवंबर 1997 को राजस्थान पुलिस में उप निरीक्षक के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी। अपनी मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर वर्ष 2012 में निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त की। वर्तमान में वे बांसवाड़ा जिले के लोहारिया थाना में थानाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।

अब डीएसपी पद पर पदोन्नति मिलने से क्षेत्र में गर्व का माहौल है। पुलिस विभाग द्वारा अनेक बार सम्मानित हुए।आपकी उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। सीरवी की पदोन्नति की खबर मिलते ही बाली नगर में उत्साह का माहौल बन गया। क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं।आपने जालौर, सिरोही, बाड़मेर, जोधपुर, राजसमंद, बांसवाड़ा में लगभग 22 थानों के थानाधिकारी के रूप में सेवाए दी। पुलिस विभाग में आपके द्वारा लगभग 29 वर्षो की सेवा से अपनी अलग पहचान बनाई है। आप जहां भी गए वहां एक अपनी नैतिकता की छाप छोड़ी, जो सदैव स्मरणीय रहेगी। आज आपको सभी याद करते हैं हंसाराम सीरवी यह जानकारी भरत गेहलोत ने दी है

Previous Post

प्रशासन की आड़ में पत्रकार की आजिविका पर बुलडोजर और झूठे मुकदमों के विरोध में धरने का आज बारहवां दिन

Next Post

तखतगढ़ के खेड़ावास उद्यान के पास देर शाम बेहोशी की हालत में मिली महिला

Next Post
तखतगढ़ के खेड़ावास उद्यान के पास देर शाम बेहोशी की हालत में मिली महिला

तखतगढ़ के खेड़ावास उद्यान के पास देर शाम बेहोशी की हालत में मिली महिला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page