PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय मेडिकल कॉलेज सिरोही के चल रहे पहले वार्षिकोत्सव सरगम-2025 में झंकार नाइट में छात्र सोलो व ग्रुप डांस में जमकर नाचे। जुनून-ए-महफिल के सूफी बैंक के कलाकारों ने बॉलीवुड के गाने पेश कर समा बांध दिया।
कॉलेज में चल रहे वार्षिकोत्सव में झंकार नाइट का आयोजन व जुनून-ए-महफिल का आयोजन हुआ। झंकार नाइट में जहां कॉलेज के छात्रों ने ग्रुप डांस के आयोजन में जमकर नृत्य करआयोजन सफलता प्रदान की। इसमें डॉ. रीमा व्यास ने विशेष नृत्य पेश कर छात्रों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं जुनून-ए-महफिल में सूफी बैंड कलाकारों ने एक से बढ़कर एक बॉलीवुड के नए गाने पेश कर समा बांध दिया। सूफी बैंड का जादू छात्रों के सर चढ़कर बोल रहा था। आयोजन ने छात्रों की खेल प्रतिभा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को एक ही मंच पर प्रस्तुत किया।
फुटबॉल में बैच-2022 तो कैरम में कोमल (2023 बैच) प्रथम वार्षिकोत्सव में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल, शॉट पुट, लंबी कूद, शतरंज और कैरम जैसे खेलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। फुटबॉल प्रतियोगिता में 2022 बैच चैंपयन बना तो कैरम प्रतियोगिता में 2023 बैच की कोमल जांगिड़ (गर्ल्स) प्रथम रही व बॉयज में बैच 2024 के अभिनव गुप्ता विजयी रहे। शतरंज प्रतियोगिता में चंद्र प्रकाश (बैच 2024) ने जीत दर्ज की।
वहीं कला वर्ग में रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में प्राचार्य डॉ. श्रवण मीणा, डॉ. हनुवंत सिंह, डॉ. सुरेश बोराना, डॉ. निशा देवड़ा, डॉ. त्रिप्ती मीणा, डॉ. अनुपमा पाटने, डॉ. बलदेव सिंह, डॉ. सुमित, डॉ. देवेंद्र बेसरा, डॉ. सुनील बारूपाल, डॉ. रतनलाल चौधरी और डॉ. छगनलाल घांची की उपस्थिति रहीं।
