PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही | एडीएम भागीरथ शाख व तहसीलदार अभिषेक सिंह ने मिड डे मील का निरीक्षण किया। मिड डे मील की व्यवस्था देखी और बच्चों को परोसने वाले खाने का निरीक्षण किया। इसके साथ ही विशेष गहन पुननिरीक्षण कार्यक्रम के तहत कस्बे के अनेक भाग संख्याओं में घर-घर जाकर ग्रामीणों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण के बारे में जागरूक किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी भाग संख्याओं के बीएलओ उपस्थित रहे। तहसीलदार अभिषेक सिंह ने बीएलओ से एसआईआर में आने वाली समस्याओं के बारे में बात की। बीएलओ द्वारा किए गए कार्य का अवलोकन किया।

