PALI SIROHI ONLINE
युशूफ मेमन
सरुपगंज-ईसरा रोड पर सड़क हादसे में दंपति घायल, आबूरोड रेफर।
शुक्रवार शाम करीब 6 बजे सरूपगंज थाना क्षेत्र के ईसरा रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान आबूरोड के मोरडू निवासी देवाराम पुत्र नरसाराम एवं उनकी पत्नी तिरसी देवी के रूप में हुई है।
हादसे के बाद दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से निजी वाहन द्वारा सरूपगंज अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. सचिन बेसवाल एवं फीमेल नर्स संतोष सालवी ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को 108 एंबुलेंस की सहायता से अधिक उपचार के लिए आबूरोड अस्पताल रेफर किया।
सूचना पर सरूपगंज थाना से हेड कांस्टेबल हनुमान सिंह सहित जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच पड़ताल में जुटी है।
