PALI SIROHI ONLINE
मैष;शुभ अंक 8, शुभ रंगका गुलाबी: प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधी क्रय-विक्रय से लाभ संभव है। विवाद के चलते अनहोनी की आशंका बनेगी। दुविधा की स्थिति कार्यविस्तार में बाधक हो सकती है।
वृष:शुभ अंक 3, शुभ रंग जामुनी: महत्वपूर्ण मामलों को गंभीरता से निपटाने का प्रयास करें। मांगलिक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं। मेहनत के बावजूद सफलता मिलना मुश्किल है। व्यापारिक सौदों को लेकर दौड़धूप रहेगी।
मिथुन शुभ अंक 7, शुभ रंग सफेद आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। नए सौदे मिलने से लाभ के आसार हैं। भावनात्मक संबंधों में टकराव की संभावना है। सामूहिक कार्यों में तालमेल की कमी से परेशानी हो सकती है।
सिंह शुभ अंक 2, शुभ रंग फिरोजी साजिश के चलते आपको उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। नए संपकों का लाभ मिलेगा। व्यापारिक योजना की शुरुआत लाभदायी रहेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ेगी।
कन्या;शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला : कर्जदारी से धनु छुटकारा मिल सकता है। नौकरी में तरक्की की संभावना है। मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनेगा। परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। पुराने मामले सुलझने से राहत मिलेगी।
कर्क;शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा विद्यार्थी अध्ययन पर ध्यान दें, सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। रिश्तों में चल रहा टकराव दूर हो सकता है। सफर में सावधानी बरतें। मान-सम्मान बढ़ेगा।
तुला शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी अटके मामले सुलझने के आसार हैं। विवादास्पद मसले तरक्की में बाधक हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना बनेगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा।
वृश्चिक;शुभ अंक 7 शुभ रंग लाल विरोधी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। दबाव में लिए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बेहतर बदलाव के लिए तैयार रहेंगे। भाग्योदय की संभावना बनेगी। साख बढ़ेगी।
धनु;-शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा: कार्यस्थल पर टकराव कम होगा। भय की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर मिलेंगे। राजकाज में बाधा से परेशानी होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मकर शुभ अंक 6, शुभ रंग स्लेटी : अधूरे काम आसानी से पूरे होंगे। समस्या का समाधान संभव है। अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। नए सौदे मिलने के आसार हैं। जल्दबाजी में लिया फैसला नुकसानदायी हो सकता है।
कुंभ शुभ अंक 2, शुभ रंग लाल: आपका खुला व्यवहार लोगों को अखरेगा। दौड़धूप के चलते सेहत बिगड़ सकती है। निजी काम के लिए सिफारिश करवानी पड़ेगी। नए काम की शुरुआत में जरूरी सहयोग मिल सकता है।
मीन शुभ अंक 3, शुभ रंग गुलाबी : व्यापारिक लेनदेन में सफलता मिलेगी। युवा प्रतिभा के दम पर बड़ी कामयाबी हासिल करेंगे। आयात -निर्यात में सावधानी बरतें, नुकसान संभव है। कारोबारी विस्तार की संभावना बनेगी।
