PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : कार्तिक, शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, बुधवार सायं 06:49 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह जमादि उल अव्वल, तारीख 13, सूर्य दक्षिणायन, हेमंत ऋतु, 5 नवंबर। सूर्योदय कालीन नक्षत्र अश्विनी नक्षत्र प्रातः 09:40तक, इसके बाद भरणी नक्षत्र रहेगा। सिद्धि योग प्रातः 11:28 तक, इसके बाद अतिगंड योग रहेगा। विष्टि करण प्रातः 08:43 तक, इसके बाद बव करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-तुला, चंद्र-मेष,मंगल-वृश्चिक, बुध-वृश्चिक, गुरु-कर्क, शुक्र-तुला, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल :दोपहर 12:00 से 01:30 तक रहेगा।
दिशाशूल : उत्तर दिशा: यदि जरूरी हो तो मिश्री या सौंफ खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम : भद्रा प्रातः 08:43 तक, कार्तिक पूर्णिमा,सत्यपूर्णिमा व्रत, गुरु नानक जयंती, देव दिवाली, कार्तिक स्नान व भीष्मपंचक व्रत समाप्त, व्यतिपात पुण्यं, मन्वादि, निम्बार्काचार्य जयंती, त्रिपुरारि पूर्णिमा, अष्टानिका महापर्व पूर्ण जैन, मेला पुष्कर अजमेर समाप्त, रथयात्रा व हेमचन्दसूरी जयंती जैन, केदार व्रत उड़ीसा, गण्डमूल प्रातः 09:40 तक।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 06:43 से 09:27 तक लाभ व
अमृत का, प्रातः 10:48 से दोपहर 12:10 तक शुभ का, दोपहर 02:54 से 04:16 तक चर का, सायं 04:16 से 05:38 तकलाभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : कार्तिक स्नान की पूणाहुति के अवसर पर भगवान का पूजन कर ब्राह्मण भोजन कराकर उन्हें दक्षिणा प्रदान करें, सुहागिन स्त्रियों को भोजन कराकर उन्हें सुहाग सामग्री भेंट करें। रात्रि में आकाशदीप प्रज्वलित करें। आज बुधवार को गणेशजी की गंध, फल, पुष्प, दूध, दही, घी, दूर्वा, धूप और दीप आदि से पूजा करें। मोदक का भोग लगाने से बुध जनित दोष दूर होते हैं और रिद्धि-सिद्धि की प्राप्ति होती है। आज सिद्धि योग में गाय दान करना शुभ फलदायी होता है।
