बंदर के बच्चे की गर्दन में फंसा स्टील का लोटा, आज रेस्क्यू कर लोटा निकालेंगे, तीन दिन से मां के साथ घूम रहा
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही | शहर में पिछले तीन दिनों से एक बंदर का बच्चा अपनी मां के साथ घूम रहा है, जिसकी गर्दन में लोटा फंसा हुआ है। भूखा-प्यासा यह बच्चा मां से लिपटा नजर आ रहा है।
बुधवार को कलावंत वास के पास यह बच्चा देखा गया और कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया। इस दौरान पूर्व पार्षद जगदीश सैन ने एडीएम डॉ. राजेश गोयल, मंत्री ओटाराम देवासी और पूर्व विधायक संयम लोढ़ा को सूचित किया और रेस्क्यू टीम भेजने की मांग की। शहरवासी और पीएफए टीम के मनोज जैन व संदीप छीपा बच्चा और उसकी मां को ट्रॅक्युलाइज करने की कोशिश कर रहे हैं। माउंट आबू से रेस्क्यू टीम बुला ली गई है। टीम के पहुंचने के बाद बंदर की मां को पकड़ बच्चे के सिर से लोटा निकालेंगे।

