सायला-5.51 करोड़ रुपए की जमीन ठगी के संबंध में एसडीएम को दिया ज्ञापन
PALI SIROHI ONLINE
जालोर-सायला के आसाणा की एक जमीन खरीद के नाम पर हुई 5.51 करोड़रुपए की कथित ठगी के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित परिवार और समाज के लोगों नेबुधवार को सायला एसडीएम कोज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया किसायला क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर सुनियोजित तरीके से करोड़ों कीठगी की गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज होनेके बावजूद अब तक आरोपियों कीगिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पीड़ितपक्ष ने बताया कि उन्हें हाईवे किनारेजमीन दिलाने का झांसा देकरहवाला लेन-देन और रजिस्ट्रीप्रक्रिया के माध्यम से रकम ली गई। बाद में आरोपी फरार हो गए। ज्ञापनमें निष्पक्ष जांच, कर आरोपियों कीगिरफ्तारी और ठगी राशि बरामदकरने की मांग की है। समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनीदी कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहींहुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन कियाजाएगा। ज्ञापन में तहसील स्तर परहुई रजिस्ट्री प्रक्रिया की भी जांचकराने की मांग उठाई गई है। प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर मामलेमें नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

