PALI SIROHI ONLINE
मेष;-आज एवं कल समस्याएं रह सकती हैं। मंगल एवं बुध को समय अच्छा हो जाएगा। नए वाहन की प्राप्ति हो सकती है। गुरु एवं शुक्रवार को मेहमानों का आगमन होगा। शनि को समस्याओं का निदान प्राप्त होगा।
तुला;-आज और कल चिंता रहेगी। विरोधियों से सामना हो सकता है। मंगल एवं बुधवार को भाग्य का साथ मिलेगा। गुरु एवं शुक्रवार को अचानक यात्रा का योग बन सकता है। शनिवार को भाइयों का सहयोग मिलेगा।
वृषभ;-आरंभ अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। मंगल की शाम से गुरुवार की सुबह तक संभलकर रहें। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। शुक्रवार को समय पक्ष का रहेगा। शनिवार को सफलता प्राप्त होगी।
वृश्चिक;-रवि एवं सोमवार को संतान से सहयोग प्राप्त होगा। मंगल एवं बुधवार को कार्य की अधिकता रहेगी, किंतु आय में भी बाधाएं आएंगी। गुरु एवं शुक्रवार को बड़े काम की योजना बनेगी। शनिवार को तनाव रहेगा।
मिथुन;-आज एवं कल आय बेहतर बनी रहेगी। संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। मंगल एवं बुधवार को पुरानी समस्याओं का अंत होगा। गुरु एवं शुक्रवार को सचेत रहना होगा। शनि को समय अनुकूल रहेगा। लाभ की प्राप्ति होगी।
धनु;-आज एवं कल आय को बेहतर बनाएगा। मंगल एवं बुधवार को संतान से सहयोग की प्राप्ति होगी। गुरु एवं शुक्रवार को नए कार्य करने का मन होगा। शनिवार को अटकी उधारी वापस प्राप्त होगी। प्रसन्नता रहेगी।
कर्क;-रवि एवं सोमवार को अज्ञात भय रहेगा। संतान से विवाद हो सकता है। मंगल एवं बुधवार को समय पक्ष का रहेगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा। शुक्र एवं शनिवार को आय में कमी हो सकती है।
मकर;-रवि एवं सोम को पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। मंगल एवं बुधवार को अनावश्यक खर्चे होंगे। जोखिम का कार्य नहीं करें। गुरु एवं शुक्रवार से समय पक्ष का हो जाएगा। शनिवार को पुनः उदासी का भाव रह सकता है।
सिंह;-चंद्र अष्टम होने से आज एवं कल परेशानी रह सकती है। मंगल एवं बुधवार से समय अनुकूल हो जाएगा। गुरु एवं शुक्रवार को व्यस्तता रहेगी। भागदौड़ बनी रहेगी। शनिवार सबसे अच्छा दिन रहेगा।
कुंभ;-चंद्र द्वितीय रहेगा। मुश्किलों का अंत होगा। मंगल एवं बुधवार को आय उत्तम बनी रहेगी। वाहन सुख मिलेगा। गुरु एवं शुक्रवार को कार्य के प्रति उदासीन भाव आ सकता है। शनिवार को लाभ की स्थितियां बढ़ेंगी।
कन्या;-धन की आवक अच्छी रहेगी। मंगल एवं बुधवार को कुछ तकलीफ बढ़ सकती है। गुरु एवं शुक्रवार को परिस्थितियों में सुधार आएगा। आय में वृद्धि होगी। शनिवार को काम की अधिकता हो सकती है।
मीन;-चंद्र का गोचर राशि में है। मंगल एवं बुध को तनाव हो सकता है। गुरु एवं शुक्रवार से समय पक्ष का हो जाएगा। विरोध करने वाले समर्थन प्रदान करेंगे। शनिवार का दिन तनाव भरा हो सकता है। यात्रा का योग है।
