PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी, रविवार प्रातः 07:32 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह जमादि उल अव्वल तारीख 10, सूर्य दक्षिणायन, हेमंत ऋतु, 2 नवंबर।सूर्योदय कालीन नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र सायं 05:04तक, इसके बाद उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। व्याघात योग रात्रि 11:10 तक, इसके बाद हर्षण योग रहेगा। विष्टि करण प्रातः 07:32 तक, इसके बाद बव करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30) : सूर्य-तुला, चंद्र-कुंभ,मंगल-वृश्चिक, बुध-वृश्चिक, गुरु-कर्क, शुक्र-कन्या, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
दिशाशूल : पश्चिम दिशा यदि जरूरी हो तो छुआरा खाकर यात्रा कर सकते हैं।
राहुकाल :सायं 04:30 से 06:00 तक रहेगा।
शुभाशुभ ज्ञानम् : भद्रा प्रातः 07:32 तक, शुक्र तुला में दोपहर 01:15 से, त्रिस्पृशा महाद्वादशी व्रत, देवप्रबोधोत्सव, पंचक, द्वादशी तिथि क्षय, तुलसी विवाह, चातुर्मास व्रत नियम समाप्त, मन्वादि, हरिवासराऽभाव, कालिदास जयंती, गरुड़ द्वादशी उड़ीसा, पंढरपुर यात्रा महाराष्ट्र।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 08:03 से 09:26 तक चर का, प्रातः 09:26 से दोपहर 12:10 तक लाभ व अमृत का, दोपहर 01:33 से 02:55 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज रविवार को प्रातः स्नानादि के बाद जलपूर्ण कलश में लाल पुष्प, लाल चंदन डालकर सूर्य भगवान को चढ़ाएं। इसके प्रभाव से ऐश्वर्य एवं आत्मबल बढ़ता है। आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें और दिन में एक बार बिना नमक का भोजन करें तो सूर्य जनित दोष दूर होते हैं। आज एकादशी, द्वादशी एवं त्रयोदशी तीन तिथियों का स्पर्श होने से महाद्वादशी है। इस दिन भगवान हरि के निमित्त उपवास और पूजा विशेष फलदायी है। आज ही तुलसीजी का विवाह भगवान शालिग्राम के साथ किया जाएगा। आज व्याघात योग में वस्त्र का दान करना शुभ फलदायी होता है।
