• April 8, 2026

इंटरदरियान मेड़तियान में सांड के हमले से बुजर्ग दुदाराम देवासी गभीर घायल

PALI SIROHI ONLINE

पाली-इंटरदरियान मेड़तियान में एक आवारा सांड ने 65 साल के बुजुर्ग पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इस हमले में सिंग बुजुर्ग दूदाराम देवासी के गले में घुस गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। इसके बाद उन्हें जोधपुर रेफर किया गया।

मामला मंगलवार शाम जिले के इंटरदरियान मेड़तियान गांव का है। इधर, जब गांव के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो वे आक्रोशित हो गए। इसके बाद सांड का रेस्क्यू कर उसे गांव के बाहर जंगल में छोड़ा।गले में लगा सिंग, जोोपुर रेफर किया

जानकारी के अनुसार बुजुर्ग दूदाराम किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। इस हमले में सिंग उनके गले में लग गया और वे बेहोश हो गए।

इस पर उन्हें इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के जोधपुर रेफर कर दिया गया।

दूदाराम के साथ आए परिजनों ने बताया कि सांड आए दिन ग्रामीणों पर हमला करता रहता है। ऐसे में उसका रेस्क्यू कर ग्रामीणों ने गांव के बाहर जंगल में छोड़ा ताकि फिर किसी पर जानलेवा हमला न कर सके।

About The Author

You cannot copy content of this page