• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर 11 से 14 अप्रैल तक  होंगे विविध आयोजन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 8, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

*डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर 11 से 14 अप्रैल तक  होंगे विविध आयोजन*
पाली, 08 अप्रैल। डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा 11 से 14 अप्रैल 2026 तक चार दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों का उद्देश्य संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सामाजिक समरसता को प्रोत्साहित करना तथा डॉ. अम्बेडकर के विचारों से आमजन को अवगत कराना है।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 11 अप्रैल को जिला मुख्यालयों पर महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 12 से 14 अप्रैल तक “संविधान को जानें” विषय पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विद्यालयों एवं महाविद्यालयो एवं आवासीय विद्यालय में आयोजित की जाएगी।

13 अप्रैल को स्वच्छता एवं सामाजिक समरसता से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी, जिनमें डॉ. अम्बेडकर के सामाजिक न्याय दर्शन एवं जीवन पर संगोष्ठी, व्याख्यान, छात्रावासों व विद्यालयों में उनके जीवन पर आधारित चलचित्र प्रदर्शन तथा स्वच्छता कार्यक्रम शामिल होंगे। साथ ही विद्यालयों में अम्बेडकर एवं संविधान विषय पर निबंध लेखन, भाषण तथा पेंटिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

14 अप्रैल को जिला एवं ब्लॉक स्तर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों में संविधान की प्रस्तावना का वाचन, संविधान शपथ तथा अन्य जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह जयपुर स्थित श्री भवानी निकेतन महाविद्यालय में आयोजित होगा।

Previous Post

मानसून पूर्व नालों की सफाई व शहर स्वच्छता व्यवस्था का आयुक्त ने किया निरीक्षण

Next Post

इंटरदरियान मेड़तियान में सांड के हमले से बुजर्ग दुदाराम देवासी गभीर घायल

Next Post

इंटरदरियान मेड़तियान में सांड के हमले से बुजर्ग दुदाराम देवासी गभीर घायल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page