• March 10, 2026

पाली-कार ने सड़क किनारे खड़े साले-जीजा को कुचला, मौत

PALI SIROHI ONLINE

बर/मारवाड़-बर में नेशनल हाइवे पर ब्यावर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने सोमवार शाम 5:30 बजे सड़क किनारे सर्विस रोड पर खड़े साले-जीजा को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

सूचना मिलने पर बर थाना पुलिस पहुंची और घटनास्थल काजायजा लेकर जांच शुरू कर दी। हादसे में 45 वर्षीय साले चेतन बागड़ी पुत्र पुखराज बागड़ी निवासी फूटी सड़क बर तथा 47 वर्षीय जीजा माणक भाटी पुत्रकेवलराम भाटी निवासी भाटियों का बेरा बर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और माहौल गमगीन हो गया। सूचना मिलने पर बर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर राजकीय अमृतकौर अस्पताल, ब्यावर की मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सोपे जायेगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page