• April 8, 2026

अतिवृष्टि से जलभराव की समस्या के समाधान के लिए जिला कलक्टर ने किया शहर का निरीक्षण

PALI SIROHI ONLINE

*अतिवृष्टि से जलभराव की समस्या के समाधान के लिए जिला कलक्टर ने किया शहर का निरीक्षण*

पाली, 07 अप्रैल। पाली शहर में अतिवृष्टि के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या के समाधान एवं बचाव कार्यों के लिए कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से जिला कलक्टर, पाली ने मंगलवार को शहर का भ्रमण कर विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से 72 फीट बालाजी राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ का क्षेत्र, आकेली फीडर, लोर्डिया फीडर, रजत विहार, नया गांव क्षेत्र, पांच मौखा पुलिया तथा चादर वाला बालाजी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।

जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि आगामी मानसून से पूर्व जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए समुचित कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि वर्षा ऋतु के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस, अतिरिक्त जिला कलक्टर, आयुक्त नगर निगम, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग तथा अधिशाषी अभियंता नगर विकास न्यास सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page