तखतगढ में चोरी पोस्को हत्या के प्रयास के 3 मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
वाछित अपराधियो के विरूद्ध पाली पुलिस की कार्यवाही> तखतगढ पुलिस थाना द्वारा लगातार कार्यवाही कर तीन अलग-अलग प्रकरणों में तीन वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी।> कस्बा तखतगढ में गोरव पथ रोड़ पर स्थित बन्द मकान में अज्ञात चोरो द्वारा की गई नकबजनी की घटना का मुख्य मुलजिम दिनेश कुमार गिरफ्तार ।> अभियुक्त दिनेश कुमार के विरुद्ध पुर्व मे भी दो दर्जन से अधिक नकबजनी, चोरी व मारपीट के प्रकरण दर्ज है।> पोक्सो एक्ट व हत्या के प्रयास में वाछित मुलजिम को गिरफतार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।> अवैध हथियार सप्लायर एक अभियुक्त गिरफ्तार ।
पाली- शैतानसिह निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना तखतगढ़ ने बताया कि अति. महानिदेशक पुलिस महोदय अपराध शाखा जयपुर राज. द्वारा चलाये जा रहे वाच्छित अपराधियो के धरपक्कड अभियान धरपकड़ के तहत चैनसिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली के मार्गदर्शन में जितेन्द्रसिह आरपीएस पुलिस उपाधीक्षक सुमेरपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी शैतानसिह निपु. पुलिस थाना तखतगढ़ के नेतृत्व में निम्न टीम का गठन किया गया।
गठित टीम
1. शैतान सिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना तखतगढ।
2. जसाराम सठनि पुलिस थाना तखतगढ़ ।
3. पदमा राम मुआ 1469 पुलिस थाना तखतगढ़।
4 श्रवण कुमार जाखड़ कानि 1400 पुलिस थाना तखतगढ़ ।
5. चेला राम कानि. 632 पुलिस थाना तखतगढ़ ।
6. सांवलाराम सैन कानि 203 पुलिस थाना तखतगढ़।
7.जेठाराम कानि 1313 पुलिस थाना तखतगढ़।
8. नेमा राम कानि. 1143 पुलिस थाना तखतगढ़।
9निकुसिह कानि 841 पुलिस थाना तखतगढ ।
10ओमप्रकाश कानि 1610 पुलिस थाना तखतगढ़।
11 उमरदीन कानि 1138 पुलिस थाना तखतगढ़।
अन्य सहयोगी टीम
1.शेलेन्द्र भाटी कानि. 1804 डीसीआरबी पाली।
2 जोगेन्द्र सिंह कानि. 121 डीसीआरबी पाली।
3. अमरेशपुरी कानि 1815 डीसीआरवी पाली।
प्रथम घटना का विवरणः प्रार्थी भरत प्रजापती पुत्र पारसमल जाति प्रजापत निवासी तखतगढ़, तहसील सुमेरपुर जिला पाली, राजस्थान की ओर से इस प्रकार है दिनांक 22.01.2026 को रात्रि के समय अज्ञात चोरो ने कस्बा तखतगढ़ गोरव पथ रोड़ स्थित मेरे मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर जेवरात व नकद रुपयो की चोरी की वारदात कर दी है।, वगैरह रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 13 दिनांक 26.01.2025 को धारा 331(4),305 (a) बीएनएस 2023 में दर्ज कर अनुसंधान श्री पदमा राम मुआ. 1469 के किया जा रहा है।थानाधिकारी के निर्देशन में गठीत टीम द्वारा अति. महानिदेशक पुलिस महोदय अपराध शाखा जयपुर राज. द्वारा चलाये जा रहे वाछित अपराधियो के धरपक्कड अभियान के तहत थाना हाजा के प्रकरण से 13 दिनांक 26. 01.2026 धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस में वाछित मुलजिम दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया गया प्रकरण में माल मशरूका बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। मुलजिमानों द्वारा अन्य नबकजनी की वारदातों के बारे पुछताछ जारी है।
गिरफ्तार मुलजिमान का नाम पता एवं दर्ज प्रकरण:-कस नाम पता मुलजिम पूर्व में दर्ज प्रकरण दिनेश कुमार पुत्र गणेशाराम उम्र 32 साल निवासी मेघवालो का वास सामुजा पुलिस थाना आहोर जिला जालोर ।
द्वितीय घटना का विवरणः अति. महानिदेशक पुलिस महोदय अपराध शाखा जयपुर राज. द्वारा चलाये जा रहे वाछित अपराधियों के धरपक्कड अभियान के तहत थाना हाजा के प्रकरण स 67 दिनांक 28.03.2026 धारा 331(6), 115(2),75 (2) बीएनएस व 11/12 पोक्सो अधि में वाछित मुलजिम को तकनिकी व आसुचना के आधार पर दस्तायाब कर बाद अनुसंधान जुर्म स्वीकर करने पर गिरफ्तार कर मुलजिम को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
गिरफ्तार मुलजिम का नाम पत्ता एवं दर्ज प्रकरण :-कस नाम पता मुलजिम हेमाराम पुत्र अचलाराम उम्र 47 साल निवासी मेघवालो का वास लापोद पुलिस थाना तखतगढ़ जिला पाली ।
तृतीय घटना का विवरणः प्रकरण संख्या 73 2026 में गिरफ्तारशुदा मुलजिम संजय कुमार द्वारा दौरान अनुसंधान बताया कि चाणोद निवासी विनोद कुमार द्वारा मुझे अवैध हथियार लाकर दिये वगैरा पर प्रकरण में विनोद कुमार को दस्तयाब कर पुछताछ में हथियार को बेचना स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया जाकर बाद अनुसंधान न्यायिक अभिरक्षा में भेजा।
गिरफ्तार मुलजिमान का नाम पता एवं दर्ज प्रकरण:-
1 विनोद कुमार पुत्र अचलाराम प्रजापत 30 साल निवासी चाणौद हाल सैनिक कॉलोनी तखतगढ़ पुलिस थाना तखतगढ जिला पाली।
आमजन से अपीलः- आप से अनुरोध है कि ऑपरेशन गुप्त व प्रहार को सफल क्रियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ को तस्करी, परिवहन, खरीद व बेचाण इत्यादि गतिविधियों व बाछित अपराधियो की जानकारी बिना डरे बिना झिहाके, दिये गये वाट्सअप 925 125 5006 नम्बर पर भेजे। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सअप नम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।
