खडात में सड़क निर्माण का विरोधः ग्रामीण ने विरोध कर कार्रवाई की मांग की, बजट दुरुपयोग का आरोप
PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खडात में सड़क निर्माण को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव में स्कूल से श्मशान घाट तक पहले से बनी सीसी सड़क पूरी तरह ठीक होने के बावजूद उस पर दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
ग्रामीणों ने मिलीभगत का लगाया आरोप
ग्राम निवासी राकेश कुमार और अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि यह कार्य पंचायत अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से किया जा रहा है, जिससे पंचायत के बजट और राजस्व का दुरुपयोग हो रहा है।
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि गांव में कई ऐसे रास्ते हैं, जहां अभी तक सड़क निर्माण नहीं हुआ है। इसके बावजूद, अच्छी स्थिति में मौजूद सड़क पर ही नया निर्माण कार्य किया जा रहा है।सख्त कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उपखंड अधिकारी, आबूरोड को शिकायत सौंपी है। उन्होंने निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाने और संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

