• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

कमिशन के लालच में फंसा चाय की थड़ी लगाने वाला: 3 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, जान पहचान वाले ने खुलवाया था बैंक खाता

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 8, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-ऑपरेशन म्यूल हंटर चलाकर महामंदिर पुलिस ने किराये पर खाता देने और लेने वाले चामूं के प्रह्लादपुरा हाल बासनी निवासी अमाराम (32) पुत्र सुरजाराम और सुरेंद्र सिंह के खिलाफ अपनी तरफ से आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। जिसकी जांच रातानाडा थानाधिकारी दिनेश लखावत को सौंपी है। आरोपी अमाराम बासनी में रामदेव नाम से चाय की थड़ी चलाता है।

उसे अच्छे कमीशन का लालच देकर सुरेंद्र सिंह ने महामंदिर थाना क्षेत्र के मंडोर रोड स्थित कोटक महिंद्रा बैंक में खाता खुलवाया। इसके बाद उसे किराये पर लिया। जिसमें यूपी के गाजियाबाद से दो और हरियाणा के गुरुग्राम के खातों से 3 लाख रुपयों का लेन-देन किया। जो ठगी का पैसा था।

पुलिस कमिश्नर शरत कविराज और डीसीपी (पूर्व) मनीष कुमार चौधरी के निर्देश पर म्यूल अकाउंट की जानकारी निकाली गई। जिसमें किराये के खाते में ठगी के लेन-देन का मामला सामने आया।

रातानाडा थानाधिकारी लखावत ने बताया कि महामंदिर थानाधिकारी (ट्रेनी आरपीएस) नवनीत कौर ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि साइबर सेल से मिली जानकारी में सामने आया कि अमाराम का महामंदिर क्षेत्र में कोटक महिंद्रा बैंक में खाता खुला हुआ है। जिसमें संदिग्ध लेन-देन की बात सामने आई।इस पर पुलिस की एक टीम ने मामले की जांच की। पूछताछ में सामने आया कि सुरेंद्र सिंह चौधरी नाम का व्यक्ति अक्सर उसकी चाय की थड़ी पर आया। उसने (सुरेंद्र सिंह चौधरी) साइबर ठगी के अवैध लेन-देन पर अच्छे मुनाफे का लालच दिया।

अमाराम के नाम से खाता खुलवाकर सुरेंद्र सिंह ने सभी डॉक्यूमेंट खुद के पास ही रखे थे। उसी खाते से उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद और हरियाणा के गुरूग्राम से खातों में तीन बार 1-1 लाख रुपए का लेन-देन किया गया।

Previous Post

बेड़ा में श्री सांगेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 23-24 अप्रैल को, तैयारियां जोरों पर

Next Post

खडात में सड़क निर्माण का विरोधः ग्रामीण ने विरोध कर कार्रवाई की मांग की, बजट दुरुपयोग का आरोप

Next Post

खडात में सड़क निर्माण का विरोधः ग्रामीण ने विरोध कर कार्रवाई की मांग की, बजट दुरुपयोग का आरोप

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page