• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत के गृह क्षेत्र में विद्युत पोल में फैला करंट,पशु की मौत,जिम्मेदार मौन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 7, 2026
in Local
0
गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत के गृह क्षेत्र में विद्युत पोल में फैला करंट,पशु की मौत,जिम्मेदार मौन

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/पिन्टु अग्रवाल

सुमेरपूर-केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के गृह क्षेत्र NH 325 के मुख्य चौराहे पर डिवाइडर के बीच खड़े विद्युत पोल में फैला करंट, जिम्मेदार कुंभकरर्णी नींद में

करंट की सपेट में आने से बेसहारा पशु की मौके पर मौत

तखतगढ 7 अप्रैल (खीमाराम मेवाड) तखतगढ़ नगर पालिका क्षेत्र से गुजर रहे एनएच हाईवे 325 का ना कोई जिम्मेदार है ना ही कोई धनीथोरी हाईवे के निर्माण के 8 साल गुजर गए लेकिन तखतगढ़ चौराहे से दोनों साइड में आज दिन तक रोड लाइट नहीं जली अगर जाली तो आधी अधूरी ही जलती रही। और जब भी लाइट बंद होने की शिकायत होती है तो मात्र दिखावे के लिए जिम्मेदारों की टीम पहुंचती है और आनंन फानन में आधी अधूरी लाइटों को शुरू कर इतिश्री की जा रही है। जबकि कई जगह विद्युत केबल खुली रहने से मंगलवार रात 8.30 बजे मुख्य चौराहे पर एक विधुत पोल मे करंट प्रवाह हो गया।

दरम्यान  वहा से गुजरती बेसहारा गौमाता करंट की सपेट मे आते तडपकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भारी भीड जमा हो गई। नगरवासीयो की सुचना पर नगरपालिका के लाइनमैन और थाना अधिकारी शैतान सिंह एव गौ रक्षक फोर्स टीम मौके पर पहुंचे और हाईवे टोल कर्मियों से संपर्क किया लेकिन किसी ने फोन तक रिसीव नहीं किया।

नगर पालिका के लाइनमैन द्वारा विद्युत पोल सै विद्युत आपूर्ति को बंद किया। प्रत्यक्षदशिॅयो ने बताया की विद्युत पोल के पास केबल खुली रहने से करंट फैला जिसकी सपेट मे आने से गौमाता की मौत हो गई। जो हाईवे ऑथोरिटी की घोर लापरवाही के कारण यह घटना हुई।

अगर इसकी जगह कोई इन्सान भी होता तो क्या हालत होते और जिम्मेदारों को जवाब देना भारी पड़ जाता। गौ रक्षक फोर्स टीम द्वारा मृत गौ माता को सुरक्षित एंबुलेंस में डालकर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया

जिम्मेदार बोले- तखतगढ़ मुख्य चौराहे पर डिवाइडर के बीच विद्युत जो में करंट आने से करंट की सपेट में आई बेसहारा गौ माता की मौत होने की सूचना मिलते ही मैंने विद्युत आपूर्ति बंद करवा दी है। सुबह पूरी लाइन को चेक करवाएंगे
श्याम जी तापड़िया सेफ्टी इंचार्ज एनएच 325

Previous Post

चामुंडेरी ग्राम में 24 गांव मेघवाल समाज की मीटिंग का आयोजन हुआ,आगामी अंबेडकर जयंती पर भी हुई चर्चा

Next Post

बाली पूर्व विधायक अम्रत परमार के पुत्र नरेंद्र परमार 14 वी वैष्णोदेवी यात्रा पर निःशुल्क श्रदालुओ को लेकर हुए रवाना

Next Post

बाली पूर्व विधायक अम्रत परमार के पुत्र नरेंद्र परमार 14 वी वैष्णोदेवी यात्रा पर निःशुल्क श्रदालुओ को लेकर हुए रवाना

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page