PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली बार के पूर्व अध्यक्ष हिम्मतसिंह राजपुरोहित के बेटे दुष्यंतसिंह ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। दुष्यंत सिंह नेशनल हाईवे पर गुंदोज के पास गत 13 अक्टूबर को सड़क हादसे में घायल हो गए थे। इसके बाद से जोधपुर में उपचार चल रहा था। शुक्रवार शाम को ढोला गांव में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक प्रॉपर्टी कारोबारी थे, जिनके बड़े भाई धीरेंद्रसिंह राजपुरोहि भी पाली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं।

