• April 7, 2026

आबुरोड-20 किलो चरस बरामदगी के प्रकरण में सप्लाई लेने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत किशोरसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही, गोमाराम चौधरी उप अधीक्षक पुलिस वृत आबुपर्वत के निकटतम सुपरविजन में श्री हरचन्द देवासी निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड शहर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ के प्रकरण में वांछित मुल्जिम ईस्माईल भाई को किया गिरफ्तार किया गया।

घटना विवरणः-दिनांक 30.03.2026 को थानाधिकारी पुलिस थाना रिक्को आबूरोड द्वारा दौराने नाकाबन्दी कार किया सोनेट नम्बर युपी-78-एचएम-7034 से 20 किलो चरस बरामद कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण सख्या 99 दिनांक 30.03.2026 जुर्म धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण का अनुसधान श्री हरचन्द देवासी निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड शहर द्वारा किया जा रहा है। दौराने अनुसधांन प्रकरण अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई लेने वाला ईस्माईल भाई निवासी डीसा गुजरात का खुलासा होने पर अभियुक्त ईस्माईल भाई को तकनिकी साक्ष्य व मुखबिर सुचनानुसार दिनांक 06.04.2026 को डीसा गुजरात से गिरफ्तार किया गया।

कार्यवाही पुलिसः-पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियुक्त गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किये। मुलजिम कि तलाश हेतु मुखबीर मामुर किये गये। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी सहायता से लगातार प्रयास कर मुल्जिम ईस्माईल भाई पुत्र ईब्राईम जाति शेख मुसलमान उम्र 45 साल निवासी राजपुर होला तीन बत्ती गवाडी रोड गवाडी पुलिस थाना डीसा शहर दक्षिण जिला बनास कांठा गुजरात को गिरफ्तार किया गया व आरोपी का पांच दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाकर आरोपी से प्रकरण में शरीक अन्य आरोपियों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है। उक्त प्रकरण में पूर्व में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुल्जिम ईस्माईल भाई के विरूध इससे पूर्व भी गुजरात के अलग-अलग पुलिस थानों में तीन एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण दर्ज है।

गिरफ्तार अभियुक्तः ईस्माईल भाई पुत्र ईब्राईम जाति शेख मुसलमान उम्र 45 साल निवासी राजपुर होला तीन बत्ती गवाडी रोड गवाडी पुलिस थाना डीसा शहर दक्षिण जिला बनास कांठा गुजरात।

पुलिस टीम :-
1 हरचन्द देवासी निपु थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड शहर
2 ओमप्रकाश कानि न. 340 पुलिस थाना आबूरोड शहर
3 ओमप्रकाष कानि न. 422 पुलिस थाना आबूरोड शहर
4 ओमप्रकाश कानि न. 298 पुलिस थाना आबूरोड शहर
5 सुभाष कानि न. 507 पुलिस थाना आबूरोड शहर

About The Author

You cannot copy content of this page