PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड-आबूरोड शहर थाना क्षेत्र के मानपुर तिराहे पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उसके साथ मौजूद दूसरा व्यक्ति बाइक लेकर मौके से चला गया, जिससे घायल की पहचान नहीं हो पाई है।
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद विष्णु गोयल ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया है।
