• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भगत की कोठी-दानापुर समर स्पेशल ट्रेन बुधवार से

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 7, 2026
in Local
0
भगत की कोठी-दानापुर समर स्पेशल ट्रेन बुधवार से

PALI SIROHI ONLINE

भगत की कोठी-दानापुर समर स्पेशल ट्रेन बुधवार से
● 8 अप्रेल से 15 जुलाई तक होंगे 15 ट्रिप
● प्रत्येक बुधवार को जोधपुर से होगी रवाना

जोधपुर। ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा भगत की कोठी-दानापुर स्टेशनों के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का बुधवार से संचालन प्रारंभ किया जा रहा है।

गर्मी की छुट्टियों के दौरान यह स्पेशल ट्रेन आवागमन में कुल 15 ट्रिप करेगी जिससे यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में राहत मिलेगी तथा उनका सफर सुगम होगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार ट्रेन संख्या 04813 भगत की कोठी-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 8 अप्रेल से 15 जुलाई तक (15 ट्रिप) प्रत्येक बुधवार को शाम 5.20 बजे रवाना होकर गुरुवार को शाम 5.45 बजे दानापुर पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04814 दानापुर-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 9 अप्रेल से 16 जुलाई तक (15 ट्रिप) प्रत्येक गुरुवार को शाम 7 बजे रवाना होकर शनिवार को रात 1 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि यह ट्रेन मार्ग में जोधपुर,गोटन,मेड़ता रोड,डेगाना,मकराना,कुचामन सिटी,नावां सिटी,फुलेरा,जयपुर,गांधीनगर जयपुर,दौसा,बांदीकुई,भरतपुर,ईदगाह,टूंडला,इटावा,गोविंदपुरी,फतेहपुर,सूबेदारगंज,मिर्जापुर,पं. दीनदयाल उपाध्याय,बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

ट्रेन में 2 द्वितीय एसी,5 शयनयान,12 सामान्य श्रेणी तथा 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।

Previous Post

बारिश के बीच जयपुर में धरने पर बैठे हैं पत्रकार, क्यों नहीं सुन रही सरकार

Next Post

शिवगज-बस में हुई चोरी का पर्दाफाश, धनारी निवासी नरेंद्र सिंह गिरफ्तार

Next Post
शिवगज-बस में हुई चोरी का पर्दाफाश, धनारी निवासी नरेंद्र सिंह गिरफ्तार

शिवगज-बस में हुई चोरी का पर्दाफाश, धनारी निवासी नरेंद्र सिंह गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page