• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

अहमदाबाद जा रही बस में लगी आग, बस से बाहर कूदे यात्री, एक कि मौत 9 यात्री झुलसे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 13, 2026
in Local
0
अहमदाबाद जा रही बस में लगी आग, बस से बाहर कूदे यात्री, एक कि मौत 9 यात्री झुलसे

PALI SIROHI ONLINE

जैसलमेर-जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस में आग लग गई। हादसे में 9 लोग बुरी तरह झुलस गए। इनमें से एक घायल की पालनपुर (गुजरात) इलाज के दौरान मौत हो गई।

हादसा बनासकांठा (गुजरात) जिले के धानेरा में शुक्रवार तड़के 3.30 बजे हुआ। पैसेंजर्स ने बताया कि कुछ मिनटों में पूरी बस जलकर खाक हो गई।

आग में फंसे पैसेंजर्स ने इमरजेंसी गेट से बाहर कूदकर जान बचाई। सभी घायलों को धानेरा के हॉस्पिटल में एडमिट कराया है।

AC में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

स्वागत ट्रैवल्स की ये बस जैसलमेर के नाचना से अहमदाबाद के बीच ऑपरेट होती थी। नाचना से बस शुक्रवार शाम 6.30 बजे निकली थी। गुजरात बॉर्डर में एंट्री करते ही बस में अचानक धुंआ भर गया और आग लग गई।

आशंका है कि एयर कंडीशन में शॉर्ट सर्किट से बस में आग लगी। हालांकि, पुलिस ने अब तक आग के कारणों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।बस में कुल 16 पैसेंजर्स सवार थे

जानकारी के अनुसार बस में कुल 16 पैसेंजर्स थे। हादसे के दौरान सभी गहरी नींद में थे। पैसेंजर्स ने बताया कि आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई।

सभी पैसेंजर्स बस के पिछले हिस्से में इमरजेंसी गेट की ओर भागे। सभी के बाहर निकलने से पहले लपटें तेजी से फैल गई। इस कारण 9 लोग बुरी तरह से झुलस गए। जबकि 7 दूसरे पैसेंजर्स को हल्की चोट आई है।सामान और मोबाइल जलकर राख

स्वागत ट्रेवल्स के संचालक निर्मल रैयानी ने बताया – कि आग इतनी भीषण थी कि यात्रियों का सारा सामान, कीमती दस्तावेज और मोबाइल फोन जलकर राख हो गए, जिससे उनके परिजनों से संपर्क करना मुश्किल हो रहा है।

निर्मल रैयानी ने कहा- हादसे की सूचना मिलते ही हमने अपनी टीम मौके पर भेजी है। हम यात्रियों और उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।

Previous Post

पाली में मधुमक्खियों के हमले से गर्भवती महिला समेत 10 महिला घायल, दशा माता की पूजा के दौरान फैले धुंए से भड़की मधुमक्खी

Next Post

जिला स्तरीय कार्यशाला 15 को फालना में होगी आयोजित

Next Post
जिला स्तरीय कार्यशाला 15 को फालना में होगी आयोजित

जिला स्तरीय कार्यशाला 15 को फालना में होगी आयोजित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page