PALI SIROHI ONLINE
जागरूक नागरिकों की पहल से बचा ‘सड ’ का पेड़, मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुँची गूंज
कलेक्टर के आदेश पर पालिका प्रशासन द्वारा से पेड़ के चारों ओर ब्लैक ग्रेनाइट पत्थरों से चबूतरा बनाने पर आकर्षण का बना केन्द्र
तखतगढ 23 अक्टूबर;(खीमाराम मेवाडा) तखतगढ
कस्बे के पुराने बस स्टैंड पर स्थित वर्षों पुराना सड का विशाल पेड़, जिसे पिछले दिनों अज्ञात लोगों द्वारा बिना अनुमति काटने का प्रयास किया था। आखिर अब इस छायादार पेड़ को बचाने का कार्य सफल हुआ जो कस्बे के जागरूक नागरिकों की पहल और मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुँची आवाज़ के चलते सुरक्षित है। दरअसल पुराने बस स्टैंड पर स्थित वर्षों पुराना सड का विशाल पेड़ है। उक्त पेड़ के नीचे वर्षों से एक पुरानी चाय की थड़ी भी है। जो सुबह-शाम स्थानीय राजनीतिक चर्चाओं का अड्डा बनी रहती है। साथ ही यात्रियों एवं आम जनता के लिए अत्यंत उपयोगी है। इस पेड़ की छाया में गर्मियों में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले राहगीर विश्राम करते हैं और यह प्राकृतिक वातावरण को भी शुद्ध करता है। लेकिन पिछले महीने इस पेड़ को किसी व्यक्तियों द्वारा काटने की संभावना को लेकर स्थानीय समाजसेवी छगन घांची ने पेड़ की सुरक्षा को लेकर आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की थी। जिस पर सीएम कार्यालय से जिला कलक्टर पाली को निर्देश जारी कर राजस्व अधिकारियों व नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी (ईओ) को मौके का मुआयना कर पेड़ के संरक्षण एवं बचाव के निर्देश दिए गए। बाद जिला कलेक्टर के आदेश पर पालिका प्रशासन द्वारा तुरंत सजन लेते हुए पेड़ के चारों ओर ब्लैक ग्रेनाइट पत्थरों से शानदार आकर्षक चबूतरा तैयार करवाया गया। जहा दीपावली की पूर्व संध्या पर इस पेड़ को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया, जो नगरवासियों के आकर्षण का केंद्र बन गया।
लोगों ने इसे “प्रकृति और सजगता का प्रतीक पेड़” बताते हुए छगन घांची सहित सभी जागरूक नागरिकों के प्रयासों की सराहना की।
