PALI SIROHI ONLINE
मेष;-शुभ अंक 3, शुभ रंग हरा: कार्यस्थल पर लिए कठोर कठोर निर्णय से अधीनस्थ नाराज हो सकते हैं। समय पर सहयोग मिलने से बड़ी मुश्किल टल सकती है। राजकीय मामलों में जल्दबाजी से नुकसान की आशंका रहेगी।
वृष;-शुभ अंक 8, शुभ रंग आसमानी : नौकरी में बदलाव का मन बनेगा। युवाओं को पद एवं अधिकार मिलने के आसार हैं। धार्मिक यात्रा की संभावना है। नए सौदों को लेकर दौड़धूप करनी पड़ेगी। भाग्योदय की संभावना बनेगी।
मिथुन;-शुभ अंक 4, शुभ रंग लाल : अधिकारियों से संपर्क का लाभ मिलेगा। कर्जदारी के चलते खर्च में कटौती करनी पड़ सकती है। तनाव की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। कॅरियर को लेकर अनिश्चय की स्थिति रहेगी। पुराने मित्र मिलेंगे।
कर्क;-शुभ अंक 1, शुभ रंग काला समय पर धन की व्यवस्था होने से मुश्किल से बच जाएंगे। अनजान पर भरोसा कर मुश्किल में पड़ सकते हैं। पारिवारिक मामलों में बाहरी दखल से समस्या बढ़ सकती है। विरोधी प्रबल होंगे।
सिंह;-शुभ अंक 6, शुभ रंग भूरा सपनों को आकार देने में कामयाब रहेंगे। नई योजनाओं की शुरुआत लाभदायी रहेगी। कानूनी मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। विरोधी आप पर आरोप मढ़ने की कोशिश कर सकते हैं।
कन्या;-शुभ अंक 2, शुभ रंग जामुनी: नए सौदे मिलने से लाभ की संभावना बनेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। उधार दिया धन वसूल करना रना मुश्किल है। कार्यस्थल की समस्याओं को लेकर चिंतित रहेंगे। शांत रहें।
तुला;-शुभ अंक 3, शुभ रंग नीला अटके काम फिर से शुरू हो सकते हैं। मांगलिक कार्यों में खर्च की संभावना बनेगी। पारिवारिक मित्रों के साथ वक्त बिताकर खुशी होगी। आलोचना से घबराकर काम छोड़ सकते हैं। आय बढ़ेगी।
वृश्चिक;-शुभ अंक 9, शुभ रंग हरा व्यापारिक लेनदेन में सावधानी बरतें। कारोबारी सौदे हाथ से निकलने का मलाल रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंता हो सकती है। भूमि-भवन के क्रय की रूपरेखा बन सकती है।
धनु;-शुभ अंक 4, शुभ रंग पीला : जिन लोगों से सहयोग की उम्मीद थी, वे ऐनवक्त पर मुकर जाएंगे। मेहनत के बावजूद अपेक्षित सफलता मुश्किल है। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। संतान संबंधी समस्या का समाधान होगा।
मकर;-शुभ अंक 6, शुभ रंग बादामी : उत्साह के साथ काम की शुरुआत करेंगे और अच्छा लाभकमाएंगे। प्रिक्जन के संबंध में शुभ समाचार मिलेंगे। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। धैर्य से सहयोगियों की बात सुनें, मुश्किल कम होगी।
कुंभ;-शुभ अंक 1, शुभ रंग भूरा : मान-सम्मान में बढ़ोतरी संभव है। दूसरों की बातों में आकर अपनों का दिल दुखा बैठेंगे। इच्छित सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोग बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
मीन;-शुभ अंक 2, शुभ रंग हरा : मानसिक तनाव दूर होगा। दुविधा छोड़कर काम में जुट जाएं सफलता मिलेगी। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। आत्मविश्वास से अपनी बात रखें, अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सफर में सावधानी बरतें।
