• April 7, 2026

सुमेरपुर-बंद मकान में हुई चोरी का खुलासा, सोयल खान छावनी व खरीददार दिनेश जैन शिवगज गिरफतार

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

पाली- सवाई सिंह राठौड, निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली ने बताया कि दिनांक 06.04.2026 को अज्ञात चोरो द्वारा निमार्णधीन बंद मकान का ताला तोडकर मकान के अन्दर इलेक्ट्रीक वायरिंग का कार्य चालू होने से तांबे के गटटे एवं फिटीग ताबें के वायर चोरी कर लेकर गये है। चोरी व नकबजनी की वारदातों की गंभीरता को देखते हुए एवं अज्ञात मुलजिमानों की धरपक्कड हेतु जिला पुलिस अधीक्षक पाली मोनिका सेन आई.पी.एस के निर्देशन में व  चैनसिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली के निर्देशन में एवं  जितेन्द्र सिंह आरपीएस पुलिस उपाधीक्षक सुमेरपुर, जिला पाली के सुपरविजन में निम्नांकित विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीमः-
1. सवाई सिंह राठौड निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना सुमेरपुर, पाली।
2. अशोक कुमार सउनि पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
3. दिलीप सिंह मीणा कानि न 1459 पुलिस थाना सुमेरपुर, पाली।
4 राजकुमार मीणा कानि न 413 पुलिस थाना सुमेरपुर, पाली।
5.अनिल कुमार मीणा कानि न 1672 पुलिस थाना सुमेरपुर, पाली।
6 जमुनादास न 907 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
7. उदाराम कानि न 686 पुलिस थाना सुमेरपडु, जिला पाली।

घटना का सारांशः- दिनांक 06.04.2026 को प्रार्थी चन्द्रकान्त पुत्र अमृतलालजी उम्र 43 निवासी उषापुरी गेट सुमेरपुर ने एक रिपोर्ट पेश की कि मेरा निर्माणधीन मकान का दिनांक 04.04.2026 व 05.04.2026 की मध्यरात्री में अज्ञात चोरो द्वारा ताला तोडकर मकान के अन्दर इलेक्ट्रीक वायरिंग का कार्य चालू होने से तांबे के गटटे एवं फिटीग ताबें के वायर चोरी कर लेकर गये है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 106 दिनांक 06.04.2026 धारा 331 (4), 305 (a) बीएनएस 2023 पुलिस थाना सुमेरपुर जिला पाली में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

विशेष टीम की कार्यवाहीः गठीत टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास सीसीटीवी कैमरो को चैक किये गये व मुखबीर मामुर कर पम्परागत पुलिस के तरीका, पूर्व चालानशुदा आरोपियों का चिन्हित कर व तकनिकी सहायता से नकबजनी की वारदातों में वांछित मुलजिम को गिरफतार किया जाकर चोरी का माल खरीददार को गिरफतार किया जाकर चोरी का माल मशरूका बरामद किया गया।

गिरफतार मुलजिमान का नाम पता एवं दर्ज प्रकरणः-क.स. नाम पता मुलजिमान दर्ज प्रकरण
1.सोयल खान पुत्र ताहिर हुसैन उम्र 20 साल निवासी संतोषी नगर वार्ड नम्बर 02 छावनी पुलिस थाना शिवगंज जिला सिरोही।
2.दिनेश कुमार पुत्र वीरचंद जैन जाति उम्र 62 साल निवासी पावा वाली वास शिवगंज पुलिस थाना शिवगंज जिला सिरोही।

आमजन से अपील आप से अनुरोध हैं कि ऑपरेशन “गुप्त एवम् प्रहार” को सफल क्रियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब, अवैध स्पा सेन्टर, अवैध बजरी खनन व परिवहन, अवैध हथियार, हवाला, जुआ, सट्टा ऑनलाईन बेटिंग, बिना नंबरी/संदिग्ध वाहन सोशल मिडिया पर हथियार सहित, डराने व धमकाने की पोस्ट, रील डालना अपराध व सर्दिग्ध व्यक्ति, मनचले /रोमियों इत्यादि गतिविधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गयें व्हाट्स अप्प 9251255006 नम्बर पर भेजें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सअप्प नम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।

About The Author

You cannot copy content of this page