तखतगढ-श्री चांदरा माताजी ट्रस्ट कमेटी के कोषाध्यक्ष सोनी पद से हुए कार्य मुक्त
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
श्री चांदरा माताजी ट्रस्ट कमेटी के कोषाध्यक्ष सोनी पद से हुए कार्य मुक्त
नगरवासीयो ने कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी कमेटी अध्यक्ष सुथार को सौपी
तखतगढ 7 अप्रैल (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ कस्बे के गोगरा रोड स्थित खेड़ा देवी श्री चांदरा माताजी ट्रस्ट कमेटी के कोषाध्यक्ष के रूप मे सोनी बाबुलालजी द्वारा कई सालो से इस पद को सभाला आखिर सोमवार की रात्रि को बाबूलाल सोनी ने कोषाध्यश पद से कार्य मुक्त होकर कमैठी को पत्र लिखकर अपना कार्यभार कमेटी एवं उपस्थित समस्त सनातन धर्म प्रेमियों के समक्ष रखकर पत्र को स्वीकार करने का निवेदन किया गया।
बाद कमेटी के पदाधिकारी एवं नगर वासियों ने पत्र को स्वीकार करते हुए आय व्यय का ब्यौरा सभी को पढकर सुनाया गया। और समस्त कमेटी पदाधिकारी एवं नगरवासीयो ने मिलकर कोषाध्यक्ष का पद कमेटी के अध्यक्ष मनरूपमल सुथार को सोपा गया। इस अवसर पर कार्य मुक्त हुए बाबूलाल सोनी का लंबे समय तक कोषाध्यक्ष पद संभालने के उपलक्ष में माला पहनकर बहुमन किया गया।
