• March 13, 2026

तखतगढ-श्री बालिका विद्यालय में 85 छात्राओं को साइकिल वितरण, दूर-दराज से आने वाली बालिकाओं को मिली राहत

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

श्री बालिका विद्यालय तखतगढ़ में 85 छात्राओं को साइकिल वितरण, दूर-दराज से आने वाली बालिकाओं को मिली राहत

तखतगढ 13 मार्च (खीमाराम मेवाडा) राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शुक्रवार को तखतगढ़ स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय में कक्षा 9 की छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना अधिकारी शैतान सिंह चारण तथा भाजपा मंडल संयोजक मनोज नामा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य पृथ्वीराज सिंह चारण ने की। प्रधानाचार्य पृथ्वीराज सिंह चारण ने बताया कि राज्य सरकार की योजना के तहत विद्यालय की कुल 85 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज के गांवों से आने वाली बालिकाओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना और बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम को मीठालाल जोशी एवं मनोज नामा ने भी संबोधित किया। साइकिल प्राप्त करने के बाद छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कई छात्राओं ने बताया कि वे अब तक करीब 5 किलोमीटर दूर से पैदल या अन्य साधनों से विद्यालय आती थीं, लेकिन साइकिल मिलने से अब उन्हें विद्यालय आने-जाने में काफी सुविधा होगी और उनका समय भी बचेगा।

छात्राओं ने इसके लिए राज्य सरकार और शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त किया। राज्य सरकार द्वारा संचालित साइकिल वितरण योजना का उद्देश्य ग्रामीण और दूर दराज क्षेत्रों की बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना तथा विद्यालयों में उनकी उपस्थिति बढ़ाना है। कार्यक्रम में शिक्षाविद सेवानिवृत्ति मीठालाल जोशी, रामसिंह कांबावत, नगर भाजपा महामंत्री खेताराम सुथार, रमेश राठौड़, विनोद सोलंकी, वगताराम देवासी, जीवाराम प्रजापत सहित विद्यालय स्टाफ और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

You cannot copy content of this page