• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

चोरी की 27 किलो चांदी और बरामद, अब तक 57 किलो जब्त; 6 बदमाशों ने  की थी 100 किलो सिल्वर-200 ग्राम गोल्ड चोरी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 6, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

उदयपुर-उदयपुर में 23 दिन पहले एक ज्वेलर्स शॉप में हुई चोरी के बाद चोरों से 27 किलो चांदी और बरामद की गई। मामले में पुलिस ने गिरफ्तार 3 आरोपियों की निशानदेही पर पहले 30 किलो चांदी जब्त कर ली थी। कुराबड़ थाना क्षेत्र में मोहित ज्वेलर्स शॉप पर 15 मार्च को चोरी हुई थी। 6 चोरों ने दुकान से 100 किलोग्राम सिल्वर और 200 ग्राम गोल्ड चोरी किया था।

मामले में अब तक 57 किलो चांदी की ज्वेलरी बरामद हो चुकी है। वहीं 43 किलो चांदी की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। चोरी के 3 आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

थानाधिकारी तेजूसिंह ने बताया- घटना में उपयोग ली गई बाइक और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की हार्ड डिस्क भी आरोपियों से जब्त की गई है। चोर इसे साथ ले गए थे और गांव के बाहर कुएं में फेंक दी थी।महिलाओं के कपड़े पहनकर करते थे चोरी

पुलिस ने बताया- आरोपी रात के समय अपनी बाइक लेकर दूसरे कस्बे या गांव जाते। वहां अपनी पहचान छिपाने के लिए महिलाओं के कपड़े पहनकर रेकी और वारदात को अंजाम देते थे। वे मोबाइल फोन नहीं रखते। बात करने पर कोडवर्ड में पक्षियों की आवाज निकालते थे। हथियार के साथ बंद और सूने मकान-दुकानों को निशाना बनाते थे।

6 नकाबपोश बदमाशों ने की थी चोरी

कुराबड़ के सदर बाजार में मोहित ज्वेलर्स की दुकान पर 15 मार्च को चोरी हुई थी। चोर यहां से 100 किलो चांदी और 200 ग्राम सोना कट्टों में चुराकर ले गए थे। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरा तोड़कर डीवीआर ले गए थे। हालांकि बाजार के रास्ते में एक दुकान का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था, जिसमें 6 नकाबपोश बदमाश जाते हुए नजर आ रहे थे। उनके हाथ में धारदार हथियार भी थे।

वहीं पीड़ित परिवार उदयपुर रहता है और यहीं से अप-डाउन करता है। दुकान की पहली मंजिल पर किराएदार रहते हैं, लेकिन वे 11 मार्च से बाहर गए हुए थे। बदमाशों ने मौका देखकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

Previous Post

पाली-कोयले से भरा ट्रोला पलटा, बिजली पोल क्षतिग्रस्त, सैकड़ों बोरियां सड़क पर बिखरीं

Next Post

विधायक ने लुणावा स्थित महादेव मंदिर में नमाया शीश मांगी खुशहाली की कामना, श्रद्धालु माता बहनों बुजुर्गों से किया संवाद,जानी समस्या

Next Post
विधायक ने लुणावा स्थित महादेव मंदिर में नमाया शीश मांगी खुशहाली की कामना, श्रद्धालु माता बहनों बुजुर्गों से किया संवाद,जानी समस्या

विधायक ने लुणावा स्थित महादेव मंदिर में नमाया शीश मांगी खुशहाली की कामना, श्रद्धालु माता बहनों बुजुर्गों से किया संवाद,जानी समस्या

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page