• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-कोयले से भरा ट्रोला पलटा, बिजली पोल क्षतिग्रस्त, सैकड़ों बोरियां सड़क पर बिखरीं

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 6, 2026
in Local
0
पाली-कोयले से भरा ट्रोला पलटा, बिजली पोल क्षतिग्रस्त, सैकड़ों बोरियां सड़क पर बिखरीं

PALI SIROHI ONLINE

सोजत-सोजत शहर के औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कोयले की फैक्ट्री के सामने कोयले की बोरियों से भरा एक ट्रोला अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा उस समय हुआ जब चालक ट्रोले को बैक कर रहा था।

ट्रोला पलटते ही उसका केबिन पास खड़े बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रोले में भरी सैकड़ों कोयले की बोरियां सड़क पर बिखर गईं, जिसकेकारण कुछ समय के लिए सड़क पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई।

बिजली आपूर्ति बंद, बड़ा हादसा टला

हादसे के बाद एहतियात के तौर पर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति तुरंत बंद कर दी गई। गनीमत यह रही कि जिस समय यह घटना हुई, उस समय फैक्ट्री में लंच ब्रेक चल रहा था और मजदूर अंदर मौजूद थे।

यदि मजदूर बाहर काम कर रहे होते तो गंभीर हादसा हो सकता था। फैक्ट्री के बाहर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रोला अचानक पीछे की ओर असंतुलित हुआ और देखते ही देखते पलट गया।

फैक्ट्री प्रबंधन ने रास्ते से हटाया कोयला

घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सड़क पर बिखरी कोयले की बोरियों को हटाने का काम शुरू कराया। मजदूरों और कर्मचारियों की मदद से कोयले को दोबारा ट्रोले और अन्य वाहनों में भरकर रास्ता साफ किया जा रहा है।

साथ ही क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे की सूचना बिजली विभाग को दी गई, ताकि मरम्मत का कार्य जल्द शुरू हो सके और क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके।

Previous Post

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर किया सुसाइड:कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रही थी, मामला दर्ज

Next Post

चोरी की 27 किलो चांदी और बरामद, अब तक 57 किलो जब्त; 6 बदमाशों ने  की थी 100 किलो सिल्वर-200 ग्राम गोल्ड चोरी

Next Post

चोरी की 27 किलो चांदी और बरामद, अब तक 57 किलो जब्त; 6 बदमाशों ने  की थी 100 किलो सिल्वर-200 ग्राम गोल्ड चोरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page