• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर-भाजपा सांसद जिताने के बावजूद समदड़ी, जालोर व भीलड़ी रेल खण्ड़ पर पुर्ण रूप से सौतेला व्यवहार- भण्डारी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 6, 2026
in Local
0
जालोर-भाजपा सांसद जिताने के बावजूद समदड़ी, जालोर व भीलड़ी रेल खण्ड़ पर पुर्ण रूप से सौतेला व्यवहार- भण्डारी

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

भाजपा सांसद जिताने के बावजूद समदड़ी, जालोर व भीलड़ी रेल खण्ड़ पर पुर्ण रूप से सौतेला व्यवहार- भण्डारी

हीराचंद भंडारी ने प्रधानमंत्री रेल मंत्री सहित रेलवे बोर्ड को भेजा पत्र

तखतगढ 6 अप्रैल (खीमाराम मेवाडा) केंद्र से लेकर राज्य तक डबल इंजन की सरकार होते हुए भी समदड़ी, जालोर व भीलड़ी रेल खण्ड़ मे यात्री ट्रेनों का अभाव तो कई रेलवे स्टेशनों पर सुपर फास्ट ट्रेनों का ठहराव नहीं होकर आम जनता के साथ आखिर कब तक पुर्ण रूप से सौतेला व्यवहार होता रहेगा। इस गंभीर समस्या को लेकर पैसेंन्जर यात्री गाड़ी संघर्ष समिति जालोर के अध्यक्ष एव वरिष्ठ आरटीआई सामाजिक कार्यकर्ता हीराचंद भंडारी ने देश के प्रधानमंत्री, रेल मंत्री सांसद और संबंधित रेलवे बोर्ड के अधिकारियों को पत्र भेजकर क्षेत्र की जनता के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार को लेकर डबल इंजन की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


भंडारी द्वारा भेजे गए पत्र में आरोप है कि आप द्वारा चुनावों में जालोर सिरोही जिले में विकास कराने की गांरटी देने के बाद भाजपा सांसद को भारी मतों से जनता ने जिताया आपकी देश में 14 वर्षों से भाजपा सरकार हैं। उसके बावजूद समदड़ी, जालोर व भीलड़ी रेल खण्ड़ में यात्री ट्रैन न के बराबर हैं जिसमें हम आज तक देश व राज्य की राजस्थानी से जुड़े हुए नहीं हैं हमारे यहाँ से करीब दस लाख से ज्यादा आमजन व्यापार करने दक्षिणी भारत गये हुए हैं जिन्हें आने जाने हेतु सीधी ट्रैने आज तक प्रतिदिन नहीं हैं सिर्फ रेलमंत्री व सांसद  द्वारा आश्वासन ही दिये जा रहे हैं। पत्र में यह भी बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान समदड़ी-भीलड़ी खण्ड़ पर यात्रीभार होने के बावजूद भी स्पेशल समर ट्रेन नही चलाई जा रही हैं।

“समदड़ी-भीलड़ी खण्ड़ पर क्यो हो रहा हैं लगातार सौतेला व्यवहार”

उन्होंने देश के प्रधानमंत्री से कहां कि की आप स्वयं रेल मंत्री को निर्देश करावे और समदड़ी-भीलड़ी खण्ड़ की तमाम समस्याओं का तुरन्त समाधान हो सके क्योंकि हर ‘प्रवासी भाई करोड़ो रूपये टैक्स देते हैं, फिर भी सुविधाओ से दुखी होना पड़ रहा हैं इसी के साथ ‘भगत की कोठी से चैन्नई सुपरफास्ट्र एक्सप्रेस (20625/20626) ट्रैन का ठहराव मोदरान में कराए और’भगत की कोठी से चैन्नई सुपरफास्ट्र एक्सप्रेस (20625/20626) ट्रेन को प्रतिदिन करने के साथ मदुरै तक विस्तार और
बाड़मेर यंशवन्तपुर ए.सी. (14805/06) ट्रैन को प्रतिदिन करने के साथ मैसुर तक विस्तार किया जावें। साथ ही यह भी आदेश करावे की बाड़मेर या भगत की कोठी से कन्याकुमारी, मैसुर, विशाखापट्टनम (वाया सिकन्दराबाद) के लिये ग्रीष्मकालिन अवकाश में समर स्पैशल व नियमित प्रतिदिन सुपरफास्ट ट्रैन तुरन्त चालु करावें जिससे लाखों प्रवासी भाईयों को बड़ी राहत मिल सकें

यात्री भार अधिक होने से ट्रेनों में कोच (डिब्बों) बढ़ाने की उठाई मांग

भंडारी द्वारा एक और पत्र में समदड़ी भीलड़ी खण्ड़ से दक्षिणी भारत की तरफ जाने वाली समस्त ट्रैनों में यात्री भार अधिक होने के कारण कोच (डिब्बों) बढ़ाने मांग करते हुए कहा गया की इन दिनों गर्मी बढ़ जाने के कारण प्रवासी भाईयों का अपने परिवार के साथ वतन मारवाड़ की तरफ आना जाना चालु हो गया हैं और इसके लिये पर्याप्त ट्रैने नहीं हैं और किसी भी ट्रैन में टिकट भी उपलब्ध नहीं हैं तथा अभी तक समर स्पैशल ट्रैने भी समदड़ी भीलड़ी खण्ड़ में नहीं चलाई गई हैं ऐसी स्थिति में समदड़ी भीलड़ी खण्ड़ से दक्षिणी भारत की तरफ जाने वाली समस्त ट्रैनों में कोच (डिब्बों) बढ़ाये जावें जिससे यात्रियों को राहत मिल सकें।

क्यो कर रहे सौतेला व्यवहार

उन्होंने पत्र में यह भी उल्लेखन किया है कि “फालना रूट पर इतनी ट्रैने उसके बावजूद स्पैशल ट्रैनों को फालना होकर ही क्यों चला रहे हैं क्या आपको समदड़ी भीलड़ी खण्ड़ नज़र में नहीं आ रहा हैं। जबकी “भारी यात्री भार होने के बावजूद क्यों कर रहे हैं समदड़ी-भीलड़ी खण्ड से सौतेला व्यवहार”

Previous Post

गैस कालाबाजारी पर प्रशासन का सख्त एक्शनः माउंट आबू के समस्त क्षेत्रों में चार दर्जन से अधिक सिलेंडर किए गए जब्त

Next Post

आबुरोड-बीजेपी स्थापना दिवस पर गूंजा संगठन सशक्तिकरण का संदेश, कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

Next Post
आबुरोड-बीजेपी स्थापना दिवस पर गूंजा संगठन सशक्तिकरण का संदेश, कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

आबुरोड-बीजेपी स्थापना दिवस पर गूंजा संगठन सशक्तिकरण का संदेश, कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page