• April 6, 2026

भन्दर विघालय में हुई चोरी की वारदात, 2 लेपटॉप सहित अन्य सामान चोरी, पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में लगी

PALI SIROHI ONLINE

नाना थाना क्षेत्र के भन्दर ग्राम की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात की चोरों ने कक्षा कक्ष,परीक्षा कक्ष,प्रधानाचार्य कार्यालय,स्टाफ रूम की सभी अलमारी बक्सों व अक्षय पेटी को तोड़ नुकसान पहुंचाया व अक्षय पेटिका में मौजूद राशि को भी ले गए कार्यालय से दो लैपटॉप केबल बॉक्स सहित कई सामान चोरी कर ले गए हैं


चोरी की वारदात की सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल कपिल शर्मा मय जाब्ता घटनास्थल पहुंचे व अज्ञात चोरों की तलाश शुरू की

प्रशासक कपूराराम मेघवाल उप सरपंच मुकेश दवे ने थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा को जानकारी देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने की मांग की

You cannot copy content of this page