• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ़-दो बुजुर्ग महिलाओं के एक साथ मौत का अनूठा संयोग

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 5, 2026
in Local
0
तखतगढ़-दो बुजुर्ग महिलाओं के एक साथ मौत का अनूठा संयोग

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

तखतगढ़ मे दो बुजुर्ग महिलाओं के एक साथ मौत का अनूठा संयोग,नगर के नाग चौक देवासियों की गली में रहने वाली वृद्ध सहेलियां ने मौत के बाद भी निभाया साथ

तखतगढ 5 अप्रैल (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ नगर में रविवार को एक साथ दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत होने का एक अनूठा संयोग देखने को मिला। जिसने हर किसी को भावुक और सोचने को मजबूर कर दिया। तखतगढ़ के नागचौक मामा जी मंदिर के सामने देवासियों की गली में रहने वाली दो घनिष्ठ सहेलियां जेठीबाई पत्नी मालाराम कलबी तथा उनकी पड़ोस मे ही रहने वाली सहेली भीखीबाई पत्नी भूराराम कलबी जो की दोनो जीवन भर साथ रहीं और मौत के बाद भी उनका साथ बना रहा।

वाकई यह संयोग पहली बार देखने को मिला जानकारी के अनुसार, जेठीबाई के निधन के कुछ समय बाद ही उनकी सहेली भीखीबाई ने भी दम तोड़ दिया। दोनों के बीच गहरी मित्रता थी, जिसे देखते हुए परिजनों व समाज बंधुओं ने दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर करने का निर्णय लिया। नगर में दोनों की शवयात्रा एक साथ श्मशान घाट पहुंची, जहां सामाजिक रीति रिवाज के साथ एक ही चिता पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस भावुक दृश्य को देखकर उपस्थित सैकड़ों शवयात्री एवं समाज बंधु स्तब्ध रह गए। रविवार सुबह से ही नगर में दोनों सहेलियों की एक साथ मौत होना चर्चा का विषय बनी रही इस अनोखे संयोग ने हर किसी को मित्रता के अटूट बंधन का संदेश दिया।

Previous Post

रावाना राजपूत समाज की बड़ी खबर,पढे खबर

Next Post

श्री कुमावत समाज तखतगढ के प्रवासियों का मुंबई मे पहली बार स्नेह मिलन समारोह आयोजित

Next Post
श्री कुमावत समाज तखतगढ के प्रवासियों का मुंबई मे पहली बार स्नेह मिलन समारोह आयोजित

श्री कुमावत समाज तखतगढ के प्रवासियों का मुंबई मे पहली बार स्नेह मिलन समारोह आयोजित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page