रोहिडा-32 किलो अवैध डोडा पोस्त खरीदने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के प्रकरणों में वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत किशोर सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भंवरलाल चौधरी वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन में कार्रवाई करते हुए अमराराम खौखर नि. पु. थानाधिकारी रोहिडा मय टीम द्वारा मुखबिरी स्रोत के आधार पर प्रकरण सं. 107 दिनांक 31.03.2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्तचनणाराम पुत्र गिरधारीराम जाति मेघवाल उम्र 30 साल पैशा ठेकेदारी निवासी अन्दानियों का तला दुदा बेरी पुलिस थाना ग्रामीण बाडमेर जिला बाडमेर जो घटना के समय से ही फरार चल रहा था। मुल्जिम लम्बे समय से नहीं मिल रहा था। जिसको टीम द्वारा लगातार परिश्रम कर अपने प्रशिक्षण कौसल से मुखबिर मामुर कर मुल्जिम को दस्तयाब करने में सफलता हासिल की है।
घटना विवरणः- दिनांक 31.03.2026 को थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा द्वारा दौराने नाकाबंदी एक कार स्वीफट से 32 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद कर मौके पर अभियुक्त मदनलाल व मनोहर को गिरफतार कर प्रकरण सं 107 दिनांक 31.0.2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तः
चनणाराम पुत्र गिरधारीराम जाति मेघवाल उम्र 30 साल पैशा ठेकेदारी निवासी अन्दानियो का तला दुदा बेरी पुलिस थाना ग्रामीण बाडमेर जिला बाडमेर
पुलिस टीमः-
1. अमराराम खौखर नि. पु. थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिडा
2. कान्जी कुमार कानि नं. 876 पुलिस थाना रोहिडा
3. छैलसिंह सउनि पुलिस थाना रोहिडा
4. रोहिताश कुमार हैड कानि 353 पुलिस थाना रोहिडा
5. पुष्पेन्द्रसिह कानि 459 पुलिस थाना रोहिडा
6. बजरंगलाल कानि 1017, पुलिस थाना रोहिडा
7. शंकर लाल कानि नं 407 पुलिस थाना रोहिडा
8. राजेश कुमार डॉ कानि 106 पुलिस थाना रोहिडा
9. मोरमुकुटसिंह डॉ कानि 696 पुलिस थाना रोहिडा
