• April 5, 2026

पिंडवाड़ा-झाड़ोली के युवक की चोरी हुई बाइक के साथ नानां के ठण्डीबेरी का युवक गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा सम्पति संबंधी प्रकरणों के अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत  किशोर सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिरोही व  भंवरलाल चौधरी वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन में  महेन्द्र कुमार सिरवी पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा के नेतृत्व में दिनांक 14.02. 2026 को मौजा झाडोली में हुई मोटरसाईकिल चोरी का पर्दाफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर मोटररसाईकिल बरामदगी की।

घटना हालातः- प्रार्थी  निखिल कुमार पुत्र  सुरेश कुमार जाति माली उम्र 24 साल निवासी झाडोली पुलिस थाना पिण्डवाडा रिपोर्ट पेश की कि एक मोटरसाईकिल हिरो मोटर कम्पनी की स्प्लेण्डर प्लस जिसके रजि० नं. आरजे 38 एसए 7034 को मेरे घर बाहर खडी मोटर साईकिल चुराकर अज्ञात चौर चोरी कर ले गये वगैरा पर प्रकरण पंजिबद्ध कर अनुसंधान शुरू किया गया।

कार्यवाही पुलिसः पुलिस द्वारा उक्त मोटरसाईकिल चोरी की वारदात की घटना को गंभीरता से लेते हुये घटना को ट्रेस करने के हर संभव प्रयास किये। उक्त घटना में शरीक आरोपी कि तलाश हेतु थाना स्तर पर टीम मामुर कर टीम द्वारा भरसक प्रयास किये। मोटरसाईकिल चोरी के आरोपी विक्रम कुमार पुत्र लाडुराम जाति ग्रासिया उम्र 22 साल निवासी ठण्डीवेरी पुलिस थाना नाना जिला पाली को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसाईकिल को बरामद किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
विक्रम कुमार पुत्र लाडुराम जाति ग्रासिया उम्र 22 साल निवासी ठण्डीवेरी पुलिस थाना नाना जिला पाली

पुलिस टीमः-
1महेन्द्र कुमार सिरवी पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा
2 जगदीश कुमार सउनि पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही
3 प्रवीण कुमार हैडकानि 709 पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही
4अरजीराम कानि 753 पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही

About The Author

You cannot copy content of this page