• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ़ पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही,कोसेलाव से आरोपी गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 5, 2026
in Local
0
तखतगढ़ पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही,कोसेलाव से आरोपी गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा तखतगढ

अवैध हथियारों गढ बना तखतगढ पुलिस का लगातार कार्रवाई से नेटवर्क पर बड़ा प्रहार,पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पिस्टल दो कारतूस के साथ आरोपी को कोशेलाव से गिरफ्तार किया।

तखतगढ 5 अप्रैल (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ थाना क्षेत्र आजकल अवैध हथियारो का गढ बनता जा रहा है। तखतगढ पुलिस ने जिले के कप्तान मोनिका सैन के निर्देशानुसार अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पिछले चार दिनों में कई गिरफ्तारियां कर पुलिस ने हथियार तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल कर रही है।


चार दिन पूर्व तखतगढ़ कस्बे के सैनिक कॉलोनी में छापेमारी कर पुलिस ने ईश्वर सिंह उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार किया था, जिसके पास से दो पिस्टल, 12 कारतूस और तीन मैगजीन बरामद किए गए थे। इस मामले में एक और सनसनीखेज कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध हथियार सप्लायर के मुख्य आरोपी टासकावावास निवासी दलपत सिंह को भी गिरफ्तार किया, जो हथियारों की सप्लाई में अहम भूमिका निभा रहा था।


वहीं शनिवार रात कोसेलाव गांव में कार्रवाई कर संजय कुमार हीरागर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
थानाधिकारी शैतान सिंह चारण ने बताया कि क्षेत्र में अवैध हथियारों के बढ़ते प्रचलन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से अवैध हथियार कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने मे सक्रिय है।

बाइट 1 थाना अधिकारी शैतान सिंह चारण तखतगढ़।

वीडियो

वीडियो

वीडियो

Previous Post

नाना-ठंडी बेरी की महिला की महिला ने एम्बुलेंस में दिया बच्चे को जन्म, जस्सा बच्चा दोनों स्वस्थ, BCMO ने ली स्वास्थ की जानकारी

Next Post

आबुरोड-फ्रूटी जूस की आड़ में अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा,150 कार्टून जब्त, गुजरात ले जाई जा रहा था

Next Post
आबुरोड-फ्रूटी जूस की आड़ में अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा,150 कार्टून जब्त, गुजरात ले जाई जा रहा था

आबुरोड-फ्रूटी जूस की आड़ में अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा,150 कार्टून जब्त, गुजरात ले जाई जा रहा था

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page