नाना-ठंडी बेरी की महिला की महिला ने एम्बुलेंस में दिया बच्चे को जन्म, जस्सा बच्चा दोनों स्वस्थ, BCMO ने ली स्वास्थ की जानकारी
PALI SIROHI ONLINE
नाना के निकट 108 एम्बुलेंस में महिला की सुरक्षित नार्मल डिलीवरी
बाली उपखण्ड के नाना क्षेत्र के निकट स्थित ठंडी बेरी गांव की एक महिला की 108 एम्बुलेंस में ही सुरक्षित नार्मल डिलीवरी करवाई गई।
जानकारी के अनुसार ठंडी बेरी निवासी धनी बाई (20) पत्नी धनाराम गरासिया को प्रसव पीड़ा होने पर पिंडवाड़ा अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही अचानक प्रसव पीड़ा तेज हो गई। स्थिति को देखते हुए 108 एम्बुलेंस के चालक एवं ईएमटी ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया।
जानकारी मिलते ही बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेन्द्र वागोरिया ने भी जच्चा-बच्चा के स्वास्थ की जानकारी ली।
प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। एम्बुलेंस कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत महसूस की और उनका आभार व्यक्त किया।

