• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

प्रेम संबंध विवाद में की थी नाबालिग लड़की की हत्याः सहयोगी आरोपी गिरफ्तार, ऋषभदेव थाना क्षेत्र का मामला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 5, 2026
in Local
0
प्रेम संबंध विवाद में की थी नाबालिग लड़की की हत्याः सहयोगी आरोपी गिरफ्तार, ऋषभदेव थाना क्षेत्र का मामला

PALI SIROHI ONLINE

उदयपुर-उदयपुर के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में युवक और नाबालिग लड़की हत्याकांड मामले में पुलिस ने सहयोगी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि प्रेम सबंधों के विवाद के चलते आरोपी ने नाबालिग का अपहरण किया था। फिर उसे सुनसान जगह ले गया और वहां उसकी हत्या कर दी।बाद में सुसाइड दिखाने के लिए नाबालिग के शव को फंदे से लटका दिया था। वारदात के बाद मुख्य आरोपी ने उसके पास ही फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। दोनों को फांसी के फंदे पर लटका देखकर पुलिस को शुरु से ही नाबालिग की हत्या किए जाने का शक था।

कचरा संग्रहण केन्द्र के टीन शेड पर लटके मिले थे शव

थानाधिकारी हेमंत अहारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ अमृता दुहन के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई थी। जांच और सबूतों के आधार पर घटना में सहयोग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में मुख्य आरोपी अलग था। शुरुआती जांच में सामने आया कि मगनलाल ने प्रेम सबंधों के विवाद के चलते आरोपी ने नाबालिग का अपहरण किया था। उसने पहले लड़की की हत्या की। फिर उसे फंदे पर लटका दिया था।

इसके बाद खुद ने भी फांसी लगा ली थी। पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू और मामले का खुलासा हुआ। बता दें, 17 मार्च की रात नाबालिग अचानक घर से लापता हो गई थी। पहले परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन नहीं मिली। पुलिस में इसकी शिकायत दी। फिर तलाश के दौरान कचरा संग्रहण केन्द्र के पास बने टीन शेड पर नाबालिग लड़की और युवक के शव लटके मिले थे।

Previous Post

आबूरोड-हाईवे पर शराब की दुकान में लगी आगः शटर तोड़कर निकाले सिलेंडर, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Next Post

फ्लैट में गर्लफ्रेंड के साथ ड्रग्स-फैक्ट्री चला रहा था तस्करः जोधपुर में पॉश कॉलोनी से पकड़ी 3 किलो MD, दरवाजा तोड़कर घुसी टीम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page