पढे आपका साप्ताहिक राशिफ़ल
PALI SIROHI ONLINE
मेष;अष्टम चंद्र रहेगा। कार्य समय पर होंगे। मंगल एवं बुधवार को अनावश्यक दिक्कतें समाप्त हो सकती हैं। गुरु एवं शुक्रवार को कार्य की अधिकता रहेगी। शनिवार को रमणीय जगह पर जाने का मौका प्राप्त होगा।
तुला;आज एवं सोमवार का दिन उत्तम रहेगा। मंगल की शाम से चंद्रमा तृतीय रहेगा। प्रसन्नतादायक सूचनाएं प्राप्ति का योग बनेगा। गुरु एवं शुक्रवार को अनचाहे कार्य करने पड़ सकते हैं। शनिवार को आय प्राप्त होगी।
वृषभ;समय पूर्णतः पक्ष का बना हुआ है। बुधवार को चिंताएं बढ़ सकती हैं। गुरुवार भी परेशानी करने वाला दिन रहेगा। शुक्रवार एवं शनिवार को स्थितियां पुनः अनुकूल हो जाएंगी। विवादों में विजय की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक;रविवार की सुबह कठिनाई आ सकती है। मंगल एवं बुध को लाभमें वृद्धि होगी। गुरु एवं शुक्रवार को राहत महसूस होगी। शनिवार का दिन भी उत्तम होगा, किंतु शाम के समय सावधान रहें। अकेले कहीं नहीं जाएं।
मिथुन;रविवार एवं सोमवार को विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे। मंगल एवं बुधवार को यात्राएं ज्यादा होंगी। शुक्र एवं शनिवार को परेशानियां आ सकती हैं। शत्रु हावी हो सकते हैं। निकट के लोग भी नाराज हो सकते हैं।
धनु;द्वादश चंद्रमा से खर्चे ज्यादा रहेंगे। मंगलवार से कार्य में सुधार होगा। बुध एवं गुरुवार को कार्य की अधिकता होगी। शुक्र एवं शनिवार को चंद्र का गोचर कुछ मनचाहे कार्य बना सकता है। परिवार का साथ मिलेगा।
कर्क;चंद्र पंचम रहेगा। मंगल एवं बुधवार को ज्यादा एक्टिव रहेंगे। धैर्य की कमी भी रहेगी। तीव्र प्रतिक्रिया देने से नुकसान हो सकता है। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मिलने का अवसर प्राप्त होगा।
मकर;रविवार की आरंभिक कठिनाई के बाद लाभ के आसार बनेंगे। मंगल को परिश्रम ज्यादा करना पड़ सकता है। बुधवार से धन की आवक बनेगी। गुरु एवं शुक्रवार सबसे अच्छे दिन व्यतीत होंगे। शनिवार भी अनुकूल रहेगा।
सिंह;रविवार एवं सोमवार को भावनात्मक एवं आर्थिक सुरक्षा की जरूरत महसूस होगी। बुधवार को भी दिन अच्छा व्यतीत होगा। गुरुवार को यात्रा का योग बनेगा। शुक्रवार एवं शनिवार को पुनः तनाव महसूस करेंगे।
कुंभ;दशम चंद्रमा रहेगा। सहयोग की प्राप्ति होगी। संपत्ति से लाभ होगा। गुरु की दोपहर के बाद में चंद्रमा के द्वादश होने से व्यय बढ़ सकते हैं। शुक्रवार भी व्यस्त रहेगा। शनिवार को आय में वृद्धि के साथ संतान अनुकूल रहेगी।
कन्या;रवि एवं सोम को पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। मंगल को परिवार से खुशियां प्राप्त होंगी। बुध एवं गुरुवार को अचानक बड़ा काम बन सकता है। शुक्र एवं शनिवार को संतान अनुकूल रहेगी। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी।
मीन;पूरा सप्ताह आनंददायक बना रहेगा। कार्य समय पर होंगे एवं सहयोग भी प्राप्त होगा। बुध एवं गुरु को धन की आवक अच्छी बनेगी एवं निराशा समाप्त होगी। आय के मामले में शुक्र एवं शनिवार सबसे अच्छे दिन रहेंगे।

