• March 10, 2026

पिंडवाड़ा में पुलिस ने नाकाबंदी कर 45 चालान काटे और 15 बाइक जब्त की

PALI SIROHI ONLINE

पिंडवाड़ा-नगर और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ रही , मोबाइल स्नैचिंग, लूट और चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिये पिंडवाड़ा पुलिस थाना ने रविवार को सख्त नाकाबंदी अभियान चलाया।

यह कार्रवाई डॉ. प्यारेलाल शिवरान और किशोर सिंह चौहान के निर्देश पर  की गई। अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की गई। पुलिस ने आने-जाने वाले वाहनों की  तलाशी लेकर चालकों के दस्तावेजों की , भी सघन जांच की। नियमों का उल्लंघनकरने वालों के खिलाफ मौके पर ही कार्रवाई करते हुए कुल 45 चालान किए गए, जबकि 15 मोटरसाइकिलों को जब्त किया गया। नाकाबंदी के लिए चार अलग-अलग टीमें गठित की गईं।

एक टीम थानाधिकारी महेंद्र कुमार के नेतृत्व में, दूसरी टीम ओमप्रकाश, तीसरी टीम भजनलाल तथा चौथी टीम हैड कांस्टेबल जीवाराम और मांगीलाल गरासिया के नेतृत्व में तैनात की गई। पुलिस ने बसंतगढ़ कॉटल, आमली रोड स्थित मामाजी बावसी तथा उदयपुर रोड सहित विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की। कार्रवाई के दौरान हालही में अल्ट्राटेक कॉलोनी के पीछे बाइक सवारों द्वारा मोबाइल लूट और मारपीट की घटना के मामले में भी पुलिस को अहम सफलता मिली। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दो संदिग्ध आरोपियों को डिटेन किया गया है। इसके अलावा मोबाइल स्नैचिंग के दो अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और लूटे गए मोबाइल की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ में अन्य वारदातों केखुलासा होने की भी संभावना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page