• April 4, 2026

पाली-गधा गधी चोरी के बाद अब बकरा बकरी चोरी का मामला आया सामने,पुलिस जुटी तलाश में

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में पशु-बाड़े से 8 बकरे-बकरियां चोरी हो गए। पीड़ित ने बताया कि पशुओं की कीमत 2 लाख के करीब है। सीसीटीवी चेक किए तो एक लग्जरी कार बाड़े के पास रुकती नजर आई। उसी पर शक है। मामला पाली के ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके के इंद्रा कॉलोनी का है। घटना 2 अप्रैल (गुरुवार) की रात 8.45 बजे के करीब हुई।

पुलिस को दी रिपोर्ट में पीड़ित आमीन खान पुत्र अकबर ने बताया- मैं इंद्रा कॉलोनी के पास नदी के दूसरी तरफ संजरी नगर में रहता हूं। घर के पास ही पशु-बाड़ा है। 2 अप्रैल की रात बाड़े का ताला तोड़कर 8 बकरा-बकरी चोरी हो गए। इसके बाद टीपीनगर पुलिस को चोरी की रिपोर्ट दी।

लग्जरी कार में चोरी का शक

आमीन ने बताया- गुरुवार शाम बकरियों को चारा डालकर मैंने बाड़े में बंद किया और घर चला गया। दूसरे दिन शुक्रवार को बाड़े पर पहुंचा तो 8 बकरियां गायब मिली। आस-पास के CCTV फुटेज खंगाले तो उसमें गुरुवार रात करीब पौने नौ बजे एक लग्जरी कार मेरे मकान के पास आकर रुकती दिखी।

शक है कि उस कार में सवार होकर आए युवक बाड़े का ताला तोड़कर कार में बकरियां चुरा ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। मामले की जांच की जा रही है।

संलग्न (फाइल फोटो)

About The Author

You cannot copy content of this page