सेवाड़ी के निकट पीपला नदी में मिला सड़ा गला शव
PALI SIROHI ONLINE
पिन्टु अग्रवाल
पाली जिले के बाली उपखंड क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब सेवाड़ी के निकट पिपला के पास नदी में एक युवक का शव मिलने की सूचना सामने आई। ग्रामीणों ने नदी में शव देखा तो तुरंत इसकी जानकारी सेवाड़ी चौकी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही ASI महेंद्र सिंह पुलिस जाब्ते के साथ पहुंचे घटना स्थल व शव को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। जांच के दौरान मृतक की पहचान 35 वर्षीय बीजाराम पुत्र राम जी गरासिया निवासी पिपला के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

